'दो-तीन मैच भी नहीं खेल पा रहे...', सीरीज हार के बाद फूटा शुभमन गिल का गुस्सा, खिलाड़ियों की फिटनेस पर उठाए बड़े सवाल

शुभमन गिल का फिटनेस को लेकर बयान बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा संकेत है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अभी समय है. लेकिन अगर खिलाड़ियों की फिटनेस, वर्कलोड मैनेजमेंट और इंजरी कंट्रोल पर अभी से काम नहीं हुआ, तो वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल होगा.

Advertisement
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवा दी. (Photo: PTI) भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवा दी. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लंदन,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे ने टीम इंडिया की एक ऐसी कमजोरी को उजागर कर दिया है, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल होगा. बल्लेबाजी और गेंदबाजी में उतार-चढ़ाव तो खेल का हिस्सा हैं, लेकिन लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की पूरी रणनीति ही बिगाड़ दी. वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने भी अब इस मुद्दे पर खुलकर अपनी चिंता जाहिर की है.

Advertisement

लॉर्ड्स में तीसरा ओडीआई हारने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती विरोधी टीम नहीं, बल्कि अपने खिलाड़ियों की फिटनेस बन गई है. उनका मानना है कि हर मैच के बाद अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाए, तो कोई भी टीम अपनी योजनाओं पर अमल नहीं कर सकती.

शुभमन गिल ने बताया कि इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए जिस टीम का चयन किया गया था, उसमें से आखिरी मुकाबले तक पांच खिलाड़ी बाहर हो चुके थे. शुभमन कहते हैं, 'जिस टीम का हमने ऐलान किया था, उसमें से कम से कम पांच खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल पाए. अगर एक खिलाड़ी चोटिल होता है तो आप नया कॉम्बिनेशन बना लेते हैं. दो खिलाड़ी बाहर हो जाएं तो फिर दूसरा प्लान बना लेते हैं. लेकिन अगर हर मैच के बाद कोई खिलाड़ी उपलब्ध ही नहीं रहे, तो इसका मतलब है कि कहीं न कहीं हमसे बड़ी गलती हो रही है.'
यह भी पढ़ें: उम्र 39, रन 138... रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में ऐसे पलट दी रिटायरमेंट की स्क्रिप्ट!

Advertisement

भारतीय कप्तान का इशारा साफ था कि टीम मैनेजमेंट जितनी रणनीति बनाता है, चोटें उसे उतनी ही तेजी से बदलने पर मजबूर कर देती हैं. शुभमन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का जिक्र करते हुए कहा कि वहां लगातार 11 मुकाबले खेलने पड़ सकते हैं. ऐसे में अगर खिलाड़ी दो या तीन मैच की सीरीज भी बिना चोटिल हुए पूरी नहीं कर पा रहे हैं, तो यह बेहद गंभीर मामला है.

ऐसे में कैसे वर्ल्ड कप जीतेंगे?
शुभमन गिल ने कहा, 'हम वर्ल्ड कप को लक्ष्य बनाकर चल रहे हैं, जहां लगातार 11 मैच खेलने होंगे. लेकिन यहां खिलाड़ी दो-तीन मैच भी लगातार नहीं खेल पा रहे. एक-दो मुकाबले खेलते हैं, फिर उन्हें चोट लग जाती है और हमें मजबूरी में पूरा कॉम्बिनेशन बदलना पड़ता है.' शुभमन ने फिटनेस को लेकर सबसे सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में 80 प्रतिशत फिट खिलाड़ी के साथ उतरना पूरी टीम को मुश्किल में डाल सकता है.
यह भी पढ़ें: 'रोहित भाई ने रिटायरमेंट पर कुछ नहीं कहा...', हिटमैन को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने खत्म किया सस्पेंस

शुभमन गिल ने बताया, 'सुबह मैदान पर आकर अगर पता चले कि कोई खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं है, तो फैसला लेना बेहद मुश्किल हो जाता है. अगर आप पांच गेंदबाजों के साथ उतरते हैं और उनमें से एक सिर्फ पांच ओवर डालकर चोटिल हो जाए, तो बाकी ओवर कौन पूरे करेगा? इसलिए हमें बतौर टीम अपनी फिटनेस का स्तर काफी ऊपर ले जाना होगा.'

Advertisement

इंग्लैंड दौरे पर हार्दिक पंड्या चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे. नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह भी अलग-अलग चोटों की वजह से मुकाबले मिस किए. बुमराह तो सिर्फ दो वनडे खेलने के बाद तीसरे मुकाबले से बाहर हो गए. लगातार बदलावों का असर प्रदर्शन पर भी साफ दिखाई दिया. भारत आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-2 से हार गया. इसके बाद इंग्लैंड ने टी20 सीरीज 4-0 से अपने नाम की और फिर वनडे सीरीज भी 2-1 से जीत ली. पूरे दौरे में भारतीय टीम सिर्फ बर्मिंघम वनडे ही जीत सकी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »