अकाय के 'अंकल' बने शुभमन गिल, वायरल वीडियो पर विराट कोहली को किया मजेदार मैसेज

सोशल मीडिया पर वायरल रील में एक कंटेंट क्रिएटर ने शुभमन गिल को विराट कोहली के बेटे अकाय का 'अंकल' बना दिया. इस वीडियो पर शुभमन गिल ने विराट कोहली को टैग करते हुए ऐसा कमेंट किया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है.

Advertisement
शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच बॉन्डिंग जबरदस्त है. (Photo: PTI) शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच बॉन्डिंग जबरदस्त है. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

टीम इंडिया के क्रिकेटर्स शुभमन गिल और विराट कोहली की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. दोनों की मैदान पर बॉन्डिंग जितनी खास है, मैदान के बाहर भी उनका रिश्ता उतना ही सहज और दोस्ताना नजर आता है. अब इसी रिश्ते का एक मजेदार पहलू सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां शुभमन को कोहली के बेटे अकाय का 'अंकल' बना दिया गया.

Advertisement

दरअसल, Instagram पर एक कॉमेडी Reel वायरल हो रही है, जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर ने खुद को अकाय का स्कूल टीचर बताया है. वीडियो में एक छोटी सी शरारत के बाद टीचर अकाय से अगले दिन अपने माता-पिता यानी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को स्कूल लाने के लिए कहती है. इसके बाद वीडियो में ऐसा ट्विस्ट आता है, जिसने फैन्स को हंसने पर मजबूर कर दिया.

वीडियो में टीचर अकाय से मजाकिया अंदाज में कहती है कि वह अपने 'अंकल' शुभमन गिल को भी साथ लेकर आए. वीडियो वायरल हुआ तो शुभमन गिल ने भी इसे नजरअंदाज नहीं किया. उन्होंने विराट कोहली को टैग करते हुए कमेंट किया, 'bhai dw I gotchu.' गिल के इस कमेंट का मतलब था- भाई, चिंता मत करो, मैं संभाल लूंगा. बस फिर क्या था, गिल के इस एक कमेंट ने पोस्ट की पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली. फैन्स ने उनके जवाब पर खूब मजे लिए और विराट-गिल की दोस्ती को लेकर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं.

Advertisement

शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच रिश्ते की खासियत सिर्फ सोशल मीडिया के मजाक तक सीमित नहीं है. गिल कई बार विराट को अपना आदर्श बता चुके हैं और उनके अनुभव से सीखने की बात भी कर चुके हैं. यही वजह है कि दोनों की आपसी बॉन्डिंग को फैन्स खास तौर पर पसंद करते हैं.

शुभमन गिल और विराट कोहली की अगली बड़ी मुलाकात मैदान पर हो सकती है. भारत को 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज खेलनी है. ऐसे में दोनों स्टार एक बार फिर भारतीय टीम की जर्सी में एक साथ नजर आ सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »