'मुस्कुराइए सरपंच साहब ने सेंचुरी बना दी...' खुशी से झूम उठीं श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा, शतक पर लुटाया जमकर प्यार

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज बल्ले से धमाकेदार अंदाज में किया. लखनऊ में खेले गए पहले मुकाबले में उन्होंने टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली. टी20 में अपना पहला शतक ज़ड़ने के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए.

Advertisement
अय्यर की बहन का रिएक्शन वायरल. (PHOTO: AFP/INSTAGRAM shrestaiyer29) अय्यर की बहन का रिएक्शन वायरल. (PHOTO: AFP/INSTAGRAM shrestaiyer29)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. कप्तान ने महज 43 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेलकर भारत को 8 विकेट से शानदार जीत दिलाई. 

इस धमाकेदार जीत के बाद फैन्स जमकर अय्यर की बल्लेबाजी की तारीफ कर रहे हैं. वहीं श्रेयस की बहन श्रेष्ठा अय्यर की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा. भाई के इस दमदार प्रदर्शन के बाद उनकी बहन ने सोशल मीडिया पर दिल खोलकर अपनी खुशी जाहिर की और जमकर प्यार लुटाया.

Advertisement

जैसे ही श्रेयस अय्यर ने मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया, उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा और खास पोस्ट शेयर किया. उन्होंने भाई की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मुस्कुराइए, सरपंच साहब ने सेंचुरी बना दी. बहन का यह अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

अय्यर ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर का यह शतक उनके करियर का पहला टी20 शतक है. इस शतक के साथ अय्यर ने पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है. इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. 

Advertisement

विराट कोहली ने साल 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 94 रन बनाए थे. श्रेयस अय्यर ने लखनऊ में नाबाद 102 रनों की पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और रन-चीज के दौरान टी20 शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं.

ऐसा रहा मैच का हाल

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप ने 52 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 56 रनों की पारी खेली. भारत की तरफ से अपना डेब्यू कर रहे युवा खिलाड़ी नमन धीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं मिलीं.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती 35 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला दोनों के बीच 137 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी हुई. अय्यर 102* और ईशान किशन 37 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे भारत ने 14.4 ओवरों में ही 2 विकेट खोकर 172 रन बना लिए और 8 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »