टीम को जीत दिलाने के बाद फूट-फूटकर रोने लगी ये क्रिकेटर, ग्राउंड पर दिखा भावुक नजारा

शेमेन कैम्पबेल की यह पारी विमेंस टी20 विश्व कप के इतिहास की सबसे यादगार इनिंग्स में शामिल हो गई है. उनके दमदार प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि वेस्टइंडीज की टीम इस टूर्नामेंट में किसी भी दल को चुनौती देने की क्षमता रखती है.

Advertisement
वेस्टइंडीज की महिला टीम ने न्यूजीलैंड पर यादगार जीत हासिल की. (Photo: Getty Images) वेस्टइंडीज की महिला टीम ने न्यूजीलैंड पर यादगार जीत हासिल की. (Photo: Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • साउथम्प्टन,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज ने मौजूदा चैम्पियन न्यूजीलैंड को हराकर सनसनी मचा दी. विकेटकीपर बल्लेबाज शेमेन कैम्पबेल की 90 रनों की तूफानी पारी की बदौलत कैरेबियाई टीम ने 163 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सात विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की.

13 जून (शनिवार) को साउथम्प्टन में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने एक गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. यह महिला टी20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा. जीत के बाद मैदान पर भावुक दृश्य देखने को मिले. कैम्पबेल की आंखों से आंसू निकल पड़े और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाकर इस यादगार पारी का जश्न मनाया.

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 162 रन बनाए. टीम को तेज शुरुआत इसाबेला गेज (39 रन) ने दिलाई, जिन्होंने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की. हालांकि, वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाज आलिया एलीन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने कप्तान एमेलिया केर और गेज समेत चार खिलाड़ियों को चलता किया और न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका. सोफी डिवाइन (22 रन) और ब्रूक हॉलिडे (40 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि मैडी ग्रीन ने अंत में नाबाद 35 रन बनाकर टीम को 162 रनो तक पहुंचाया.

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में कियाना जोसेफ रन आउट हो गईं. इसके बाद कप्तान हेली मैथ्यूज और शेमेन कैम्पबेल ने पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर टीम को मैच में वापस ला दिया.

Advertisement

हेली मैथ्यूज 48 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन शेमेन कैम्पबेल एक छोर पर डटी रहीं. कैम्पबेल ने पहले अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने 62 गेंदों पर नाबाद 90 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

मैच आखिरी ओवर तक पहुंच गया, जहां वेस्टइंडीज को जीत के लिए चार रन चाहिए थे. युवा खिलाड़ी जहजारा क्लैक्सटन ने शेमेन कैम्पबेल का शानदार साथ निभाया. अंततः दोनों बल्लेबाजों ने एक लेग बाय रन लेकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »