T20 World Cup: 'कई बार खुद पर शक हुआ, लेकिन...', महाजीत के बाद इमोशनल हुए संजू सैमसन, बताया क्या था विक्ट्री प्लान

भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई. प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है और उन्होंने दिग्गजों से सीखकर खुद को तैयार किया.

Advertisement
वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने खेली 97 रनों की तूफानी पारी (Photo: BCCI) वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने खेली 97 रनों की तूफानी पारी (Photo: BCCI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. इस जीत के असली हीरो रहे संजू सैमसन रहे जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. संजू ने इस वर्ल्ड कप में बहुत से उतार चढ़ाव देखे. लेकिन आज उन्होंने अकेले पूरी वेस्टइंडीज टीम को घुटनों पर ला दिया और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.
 
भारत की जीत के बाद संजू सैमसन भावुक नजर आए और बोले कि यह दिन उनकी जिंदगी के सबसे बड़े दिनों में से एक है. संजू ने 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर भारत ने विंडीज के 196 रनों के टोटल को 20वें ओवर में चेज कर लिया.

Advertisement

“इस दिन का इंतजार था”

संजू सैमसन ने प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद कहा कि बचपन से देश के लिए खेलने का सपना देखा था और आज उन्हें लग रहा है कि उनका इंतजार पूरा हुआ. उन्होंने माना कि उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, कई बार खुद पर शक भी हुआ, लेकिन उन्होंने भरोसा नहीं छोड़ा.

सैमसन ने बताया कि भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा मैच नहीं खेले, लेकिन डगआउट में बैठकर उन्होंने दिग्गजों से बहुत कुछ सीखा. उन्होंने खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का नाम लिया और कहा कि उन्होंने देखा कि बड़े खिलाड़ी मैच को कैसे फिनिश करते हैं और परिस्थिति के अनुसार अपना खेल कैसे बदलते हैं.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की किससे होगी भिड़ंत, वेस्टइंडीज को रौंदने के बाद जान लें भारत का पूरा शेड्यूल

Advertisement

उन्होंने कहा कि पिछला मैच अलग था क्योंकि तब टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी और बड़ा स्कोर बनाना था. लेकिन इस मुकाबले में विकेट गिर रहे थे, इसलिए उन्होंने साझेदारी बनाने और एक-एक गेंद पर ध्यान देने का फैसला किया.

संजू ने बताया अपना गेम प्लान

संजू ने कहा, मैंने कुछ खास करने के बारे में नहीं सोचा, बस अपनी भूमिका निभाने पर ध्यान दिया. यह मेरी जिंदगी के सबसे महान दिनों में से एक है.

यह भी पढ़ें: India vs West Indies T20 WC Highlights: वेस्टइंडीज को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, संजू रहे हीरो

सूर्या ने भी की जमकर तारीफ

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इसे क्वार्टरफाइनल जैसा मैच बताया. उन्होंने कहा कि टीम ने दबाव में शानदार चरित्र दिखाया. सूर्या ने कहा, अच्छे लोगों (संजू) के साथ अच्छी चीजें होती हैं. जब वह नहीं खेल रहे थे, तब भी मेहनत कर रहे थे और आज उन्हें उसका फल मिला.

कप्तान ने बताया कि 200 रन का लक्ष्य हमेशा चेज किया जा सकता है, खासकर जब ओस के कारण गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है. टीम की योजना थी कि मैच को आखिर तक ले जाया जाए और वही रणनीति काम आई.

मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल को लेकर सूर्या ने कहा कि टीम एक-एक मैच पर फोकस कर रही है. उन्होंने यह भी माना कि बड़े मुकाबलों में घबराहट होती है, लेकिन उसे संभालना ही असली चुनौती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement