आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को मसलकर रख दिया. इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. सैमसन ने अपनी 54 गेंदों में नाबाद 101 रन की शानदार पारी से महफिल लूट ली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 187.04 का रहा. यह इस सीजन में उनका दूसरा शतक रहा.
संजू सैमसन के शतक और चेन्नई के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर CSK ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से करारी शिकस्त दी. अकील हुसैन ने 4 विकेट झटके. वहीं नूर अहमद ने दो विकेट लिए. वहीं चेन्नई की यह जीत रनों के लिहाज से उनकी सबसे बड़ी जीत रही.
इससे पहले संजू सैमसन ने आईपीएल में अपना पांचवां शतक जड़ा, वहीं इस सीजन का उनका यह दूसरा शतक रहा. इसके साथ ही IPL में MI के खिलाफ CSK के किसी बल्लेबाज का यह पहला शतक रहा. जो एक यूनिक रिकॉर्ड रहा.
संजू की पारी की बदौलत ही चेन्नई ने 20 ओवर में 207/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में मुंबई की टीम 104/10 (19 ओवर्स ) में सिमट गई. वानखेड़े में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन यह फैसला शुरुआत में भारी पड़ता दिखा.
यह भी पढ़ें: MI vs CSK, IPL 2026 Highlights: संजू सैमसन का शतक, अकील हुसैन का 'चौका'... CSK ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
ऋतुराज गायकवाड़ ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया और 14 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई. हालांकि वह बड़ी पारी में इसे नहीं बदल सके. मध्य ओवरों में रनगति थोड़ी धीमी हुई. कार्तिक शमा ने 19 गेंदों में 18 रन बनाए, जिससे दूसरे स्ट्रैटेजिक टाइमआउट के बाद टीम की रफ्तार पर असर पड़ा.
हालांकि जैमी ओवर्टन ने 7 गेंदों में 15 रन बनाकर अंत में टीम को थोड़ा तेज किया. मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर एक बार फिर सबसे किफायती गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने यॉर्कर और स्लोअर गेंदों से डेथ ओवरों में रन बनाना मुश्किल कर दिया.
रिकॉर्ड्सबुक में सैमसन की एंट्री
इस शतक के साथ संजू सैमसन अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों की सूची में 8 शतकों के साथ शामिल हो गए हैं, जहां विराट कोहली (9) और रोहित शर्मा (8) जैसे नाम मौजूद हैं. वहीं IPL में भी सैमसन के नाम अब 5 शतक हो गए हैं.
CSK के MI के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर (IPL)
218/4 (2021, दिल्ली)
208/5 (2008, चेन्नई)
207/6 (2026, वानखेड़े)*
206/4 (2024, वानखेड़े)
CSK के लिए सबसे ज्यादा शतक (IPL)
2 : शेन वॉटसन
2 : मुरली विजय
2 : ऋतुराज गायकवाड़
2 : संजू सैमसन
सैमसन इस सीजन में CSK के लिए 2 शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने (वॉटसन के बाद, 2018)
संजू सैमसन की पारी का ब्रेकडाउन
T20 में भारतीयों के सबसे ज्यादा शतक
9 : विराट कोहली
9 : अभिषेक शर्मा
8 : रोहित शर्मा
8 : संजू सैमसन
IPL में सबसे ज्यादा शतक
8 : विराट कोहली
7 : जोस बटलर
6 : क्रिस गेल
5 : केएल राहुल
5 : संजू सैमसन
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI : क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मार्कंडेय
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील हुसैन, उर्विल पटेल
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क