साई सुदर्शन ने तोड़ डाला क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, IPL में रचा इतिहास

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया. साई सुदर्शन ने 57 रन बनाकर 50 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. गेंदबाजी में जेसन होल्डर ने 4 विकेट लेकर जीत की नींव रखी.

Advertisement
आईपीएल 2026 में कमाल की लय में नजर आ रहे हैं साई सुदर्शन (Photo: ITG) आईपीएल 2026 में कमाल की लय में नजर आ रहे हैं साई सुदर्शन (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन इस सीजन एक अलग ही लय में नजर आ रहे हैं.  24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 50 आईपीएल मैचों के बाद सबसे अधिक रन बनाने के क्रिस गेल के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. दरअसल, आईपीएल 2026 अब एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां सभी दस टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. 

Advertisement

इसी बीच, पंजाब किंग्स को शनिवार, 3 मई को अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जब वे गुजरात के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हार गए.

साई सुदर्शन ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

साई की 41 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी और वाशिंगटन सुंदर के नाबाद 40 रन की बदौलत गुजरात ने अपनी छठी जीत दर्ज की. इसके अलावा, इस रन-चेज के दौरान साई सुदर्शन ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया.

24 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 50 आईपीएल मैचों के बाद सबसे अधिक रन बनाने के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.  उनका कुल स्कोर 50 आईपीएल मैचों में 2178 रन हो गया, जिससे उन्होंने गेल के 2061 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो 13 साल पहले बना था. इस सूची में तीसरे स्थान पर मिचेल मार्श हैं, जिनके पहले 50 आईपीएल पारियों में 1933 रन हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले टीमों में हड़कंप! KKR और SRH की टीम से बाहर हुए ये सूरमा

मैच की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में गेंदबाजों ने घरेलू टीम के लिए आसान जीत की नींव रखी. टॉस जीतकर GT ने PBKS को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. शुरुआत में जल्दी विकेट गिरने के बाद पंजाब 20 ओवर में 163/9 तक पहुंची. जवाब में, टाइटंस ने साई सुदर्शन के 41 गेंदों में 57 रन और वाशिंगटन सुंदर के नाबाद 40 रन की बदौलत एक गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement