श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं, इसे स्वीकार कर पाना मुश्किल है: सचिन

तेंदुलकर ने आज नई दिल्ली मेराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा, ‘जब मैं सुबह उठा और इसके बारे में पढ़ा... यह बेहद दुखद है.'

Advertisement
सचिन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

श्रीदेवी के निधन पर शोक जताते हुए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यह स्वीकार कर पाना मुश्किल है कि यह दिग्गज अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं है. श्रीदेवी का कल देर रात दुबई में कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने के लिए अपने परिवार के साथ वहां गई थीं. वह 54 साल की थीं.

Advertisement

तेंदुलकर ने आज नई दिल्ली मेराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा, ‘ जब मैं सुबह उठा और इसके बारे में पढ़ा... यह बेहद दुखद है. मेरे पास इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं, क्योंकि हम सभी उन्हें देखते बड़े हुए और अचानक यह सुनना कि वह हमारे बीच नहीं हैं, इसे स्वीकार कर पाना मुश्किल है.’ उन्होंने कहा, ‘उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है.’

मेराथन के बारे में तेंदुलकर ने कहा, ‘दिल्ली हमेशा प्रतिस्पर्धी रही है और अन्य मेराथन कहीं भी हो, यहां हिस्सा लेने वालों की संख्या दोगुनी होती है. हमें यहां जो प्रतिक्रिया मिली वह बेजोड़ है और यह साफ तौर पर जागरूकता को दिखाता है कि लोग खाकर सिर्फ बैठना नहीं चाहते. वह कड़ी मेहनत करके कैलोरी घटाना चाहते हैं और यही स्वस्थ और फिट जीवनशैली है.’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘हम भारत को फिट और स्वस्थ बनाने के संदेश को फैलाना चाहते हैं. यहां एचआईवी पीड़ितों, कुछ दिव्यांगों, व्हील चीयर पर बैठे लोगों ने हिस्सा लिया. कुल मिलाकर किशोरों से लेकर 70 साल के लोगों ने इसमें हिस्सा लेकर इसे विशेष जश्न बना दिया और मैं उम्मीद करता हूं कि यह ऐसे ही आगे बढ़ता रहेगा.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement