न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट जगत से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी कड़ी में सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें भावुक अंदाज में बधाई दी है.
सचिन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके खेलने के समय से ही केन विलियमसन दुनिया के सबसे तकनीकी रूप से मजबूत और शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. उनका संतुलन, टाइमिंग और क्रीज पर शांत स्वभाव उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता था.
From the time I started playing cricket, Kane Williamson has been one of the most technically compact and magnificent batters I have seen. Balance, timing, and that trademark calm at the crease came together to make his batting one of the most consistently pleasing sights in…
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 12, 2026सचिन ने आगे कहा, 'वह एक सच्चे सज्जन और युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श हैं. उनके संन्यास की खबर सुनकर दुनिया भर के कई गेंदबाजों के कैंप में राहत की सांस जरूर ली जाएगी.'
अंत में सचिन ने विलियमसन को उनके जीवन के अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह भविष्य में भी सफलता हासिल करें.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड क्रिकेट में एक युग का अंत, केन विलियमसन ने लिया संन्यास, विराट कोहली से रहा है खास याराना
35 वर्षीय केन विलियमसन ने अपने करियर का समापन न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में किया. उन्होंने 378 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक शामिल रहे.
One of our greatest ever, signing off.
Kane Williamson has announced his retirement from international cricket effective immediately.
Head to https://t.co/Pm8RiU65zt to read more. pic.twitter.com/e22MeZ410e
आंकड़े बताते हैं कि वह सिर्फ न्यूजीलैंड ही नहीं, बल्कि अपने दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. केन विलियमसन ने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा.
केन विलियमसन सिर्फ अपने रिकॉर्ड्स के लिए नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और खेल भावना के लिए भी दुनिया भर में सम्मानित रहे हैं. जीत हो या हार, उनके चेहरे पर हमेशा शांति और विनम्रता दिखाई देती थी.यही वजह है कि विरोधी खिलाड़ी भी उनका उतना ही सम्मान करते थे, जितना उनके अपने साथी.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क