टीम इंडिया छोड़ते ही KKR में 'बड़ा प्रमोशन'... गौतम गंभीर के भरोसेमंद रयान टेन डोशेट को मिली नई जिम्मेदारी

भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच पद से इस्तीफा देने के महज 24 घंटे बाद रयान टेन डोएशेट ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) परिवार में नई पारी शुरू कर दी है. उन्हें नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स का हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी बनाया गया है.

Advertisement
टीम इंडिया से इस्तीफे के अगले दिन KKR में बड़ा प्रमोशन. (Photo, PTI) टीम इंडिया से इस्तीफे के अगले दिन KKR में बड़ा प्रमोशन. (Photo, PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

भारत की राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच का पद छोड़ने के महज 24 घंटे बाद ही रयान टेन डोशेट (Ryan ten Doeschate) ने नई पारी शुरू कर दी है. कभी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को खिलाड़ी और कोच के रूप में सफलता दिलाने वाले टेन डोशेट अब नाइट राइडर्स समूह की वैश्विक क्रिकेट रणनीति संभालेंगे. यह सिर्फ वापसी नहीं, बल्कि उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा प्रमोशन माना जा रहा है.

Advertisement

नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने बुधवार (29 जुलाई) को घोषणा की कि 45 साल के डोशेट को 'हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी' नियुक्त किया गया है. इस नई भूमिका में वह सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि KKR के पूरे वैश्विक क्रिकेट नेटवर्क की रणनीति, स्काउटिंग और खिलाड़ी विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे.

भारत से विदाई... KKR में बड़ी एंट्री

एक दिन पहले ही यह खबर सामने आई थी कि टेन डोशेट ने भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच पद से इस्तीफा दे दिया है. दिलचस्प बात यह है कि BCCI उन्हें 2027 तक अनुबंध बढ़ाने का प्रस्ताव दे चुका था, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इसे ठुकरा दिया. बताया गया कि लगातार दो साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त रहने के बाद वह अब अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते थे.

हालांकि, क्रिकेट से उनका ब्रेक सिर्फ 24 घंटे का ही रहा.

Advertisement

अब क्या होगी जिम्मेदारी?

नई भूमिका में टेन डोएशेट KKR समूह की सभी फ्रेंचाइजियों के लिए क्रिकेट रोडमैप तैयार करेंगे. उनके जिम्मे होंगे...

  • - खिलाड़ियों की स्काउटिंग और भर्ती
  • - स्क्वॉड प्लानिंग
  • - परफॉर्मेंस एनालिसिस
  • - युवा खिलाड़ियों के विकास की रणनीति
  • - KKR की सभी विदेशी टीमों के क्रिकेट ऑपरेशन की देखरेख

इतना ही नहीं, वह मैदान पर भी सक्रिय रहेंगे. टेन डोशेट त्रिनबागो नाइट राइडर्स (CPL), अबु धाबी नाइट राइडर्स (ILT20) और लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स (MLC) के सहायक कोच की भूमिका भी निभाएंगे.

KKR से पुराना रिश्ता

टेन डोशेट का KKR से रिश्ता 2011 से जुड़ा है. बतौर खिलाड़ी उन्होंने 2012 और 2014 में टीम को IPL खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. संन्यास के बाद 2022 में वह कोचिंग स्टाफ से जुड़े और 2024 में गौतम गंभीर के मेंटर रहते KKR की तीसरी IPL ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा बने.

अब उनकी जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बड़ी होगी. वह KKR के वैश्विक क्रिकेट मॉडल को नई दिशा देंगे.

भारत के साथ कैसा रहा कार्यकाल?

टेन डोशेट जुलाई 2024 में गौतम गंभीर के साथ भारतीय टीम के सहायक कोच बने थे. बल्लेबाजी की तैयारी, फील्डिंग ड्रिल और मैच रणनीति में उनकी अहम भूमिका रही.

उनके कार्यकाल में भारत ने 2025 एशिया कप जीता. 2026 टी20 विश्व कप का सफलतापूर्वक बचाव किया. हालांकि टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा.

Advertisement

क्यों छोड़ा भारतीय टीम का साथ?

सूत्रों के मुताबिक BCCI चाहती थी कि टेन डोशेट 2027 तक टीम इंडिया के साथ बने रहें, लेकिन उन्होंने पारिवारिक कारणों से यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उन्हें अपने कोचिंग रोल को लेकर स्पष्ट जिम्मेदारी नहीं मिलने से निराशा थी. शुरुआत में उन्हें उम्मीद थी कि वह विशेषज्ञ फील्डिंग कोच की भूमिका संभालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

अब उन्होंने एक ऐसा पद संभाला है, जहां पूरे नाइट राइडर्स क्रिकेट इकोसिस्टम की रणनीति उनके हाथों में होगी. यह बदलाव उनके करियर का सबसे बड़ा प्रशासनिक और रणनीतिक कदम माना जा रहा है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »