IPL 2026 एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसने हर किसी को उनका फैन बना दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 साल के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.
वैभव की इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 243/8 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में SRH की टीम 196 रन ही बना सकी और 47 रन से मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
हालांकि हार के बावजूद SRH कैम्प ने वैभव सूर्यवंशी की खुलकर तारीफ की. मैच खत्म होने के बाद SRH की सह-मालकिन काव्या मारन खुद युवा बल्लेबाज से मिलने पहुंचीं.
उन्होंने वैभव से हाथ मिलाया और उन्हें शानदार पारी के लिए बधाई दी. इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वहीं SRH के असिस्टेंट कोच जेम्स फ्रेंकलिन जेम्स फ्रेंकलिन भी वैभव की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित नजर आए. पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्रेंकलिन ने कहा कि उन्होंने इससे पहले ऐसा टैलेंट कभी नहीं देखा.
यह भी पढ़ें: 'वो क्रिकेट के भगवान हैं...', सचिन के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन
उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि किसी ने इससे पहले ऐसा टैलेंट देखा होगा. वह इस समय जो कर रहा है, वह अविश्वसनीय है. सोचिए उसके पास अभी 25 साल का करियर बाकी है. वह आगे और बेहतर होगा, और मजबूत होगा.
यह भी पढ़ें: IPL की सबसे बड़ी चूक... कुछ लाख की वजह से छूटे वैभव सूर्यवंशी, अब दिल्ली कैपिटल्स पछतावे में डूबी!
फ्रेंकलिन ने आगे कहा कि गेंदबाजों के पास वैभव के खिलाफ बहुत कम विकल्प थे. उन्होंने बताया कि टीम ने शुरुआत में उन्हें फुल गेंद डालने और लेग स्टंप के अंदर रखने की रणनीति बनाई थी, लेकिन वैभव ने जल्दी ही उसे समझ लिया.
यह भी पढ़ें: 'रिकॉर्ड नहीं, IPL ट्रॉफी चाहिए', शतक से चूकने पर वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, बोले- शतक फिर बन जाएंगे
उन्होंने आगे कहा- उसके खिलाफ गेंदबाजी करने के लिए बहुत छोटा मार्जिन था. जैसे ही उसने हमारी प्लानिंग समझी, उसने गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. वह एक शानदार टैलेंट है.
यह भी पढ़ें: दे छक्के, दे छक्के... वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का महारिकॉर्ड चकनाचूर
वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले के दौरान कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. उन्होंने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया. अब उनके नाम 65 छक्के हो चुके हैं. इस सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. 15 मैचों में वैभव ने 680 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 242 का और औसत 45 का रहा है. साथ ही उन्होंने 55 चौके भी लगाए हैं.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क