RR vs GT, IPL 2026 Highlights: राजस्थान को 77 रनों से रौंदकर टॉप-2 में पहुंचा गुजरात, गिल की फिफ्टी

RR vs GT, IPL 2026: 230 के जवाब में उतरी राजस्थान की शुरुआत तो अच्छी रही. वैभव ने 16 गेंदों में 36 रन बनाए. लेकिन जैसे ही वैभव का विकेट गिरा. राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई. यशस्वी भी केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में लगाए 3 छक्के (Photo: ITG) वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में लगाए 3 छक्के (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST

आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटन्स को 77 रनों से जीत मिली है. इस जीत के साथ ही गुजरात अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आ गया है. इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. गुजरात की टीम ने साई और गिल की फिफ्टी के दम पर 229 रन बनाए थे. जिसके जवाब में  राजस्थान 152 के स्कोर पर ढेर हो गई. राशिद खान ने 4 विकेट झटके. 

Advertisement

फ्लॉप रही राजस्थान की बैटिंग

230 के जवाब में उतरी राजस्थान की शुरुआत तो अच्छी रही. वैभव ने 16 गेंदों में 36 रन बनाए. लेकिन जैसे ही वैभव का विकेट गिरा. राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई. यशस्वी भी केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद जुरेल ने 24 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश जरूर की. लेकिन वो आउट हो गए. जडेजा ने 38 रन बनाए. लेकिन राजस्थान की टीम गुजरात के टोटल को चेज नहीं कर सकी. पूरी राजस्थान की टीम 152 के स्कोर पर सिमट गई. राशिद खान ने 4 विकेट लिए. वहीं जेसन होल्डर ने 3 तो रबाडा ने 2 विकेट झटके.

टॉप-2 में पहुंची गुजरात

अंक तालिका के लिहाज से देखें तो गुजरात इस जीत के साथ ही अंक तालिका में पंजाब को पिछाड़कर 5वें से सीधे दूसरे स्थान पर आ गई है. जबकि राजस्थान की टीम चौथे से 5वें पर खिसक गई है. पंजाब की टीम तीसरे पायदान पर है. जबकि आरसीबी चौथे स्थान पर आ गई है.

Advertisement

ऐसे रही गुजरात की बैटिंग

गुजरात की पारी का आगाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने किया. दोनों ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी की और छक्के-चौके लगाए. साई ने केवल 30 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी. दोनों के बीच 118 रनों की साझेदारी हुई. साई 55 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इसके बाद गिल ने 84 रन बनाए और सुंदर ने 37 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर गुजरात ने 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए.

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »