रोहित-विराट ने एक-दूसरे को क्यों किया अनफॉलो, फैंस मांग रहे जवाब

रोहित शर्मा को 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है. एशिया कप में विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

Advertisement
रोहित-विराट रोहित-विराट

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 06 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली और 'हिटमैन' रोहित शर्मा के बीच कोई दरार तो नहीं..? खबरों की मानें तो सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. यही नहीं, रोहित ने विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का को भी अनफॉलो किया है.

दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फॉलो करते थे, लेकिन दोनों धुरंधरों ने सोशल मीडिया पर 'दोस्ती' तोड़ ली है. भारतीय टीम के प्रशंसक हैरान हैं, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया. फैंस ट्वीट कर इसका जवाब चाह रहे हैं.

Advertisement

इंग्लैंड दौरे की टेस्ट टीम में रोहित शर्मा को जगह नहीं दी गई थी. सीरीज के आखिर के दो टेस्ट मैचों के लिए पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी के नामों की घोषणा की गई, लेकिन रोहित को मौका नहीं दिया गया. हो सकता है रोहित और कप्तान विराट के बीच इसी वजह से 'कड़वाहट' आ गई हो. उधर, एशिया कप के लिए रोहित को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि विराट को आराम दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »