Rohit Sharma: रोहित शर्मा के द‍िमाग में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 10 ख‍िलाड़ी, बोले- हरेक को खुश नहीं रख सकता

Rohit Sharma on Team India for T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में कौन से ख‍िलाड़ी खेलेंगे, इसे लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक दिलचस्प बयान दिया है. रोहित ने कहा कि मेरे दिमाग में वो 10 ख‍िलाड़ी हैं, जो इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हुए दिखेंगे.

Advertisement
Rohit Sharma on Team India for T20 World Cup 2024 Rohit Sharma on Team India for T20 World Cup 2024

aajtak.in

  • बेंगलुरु ,
  • 18 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

Rohit Sharma Statement on Team India for ICC T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसी बीच रोहित शर्मा के एक बयान ने हलचल मचा दी है. रोहित ने डबल सुपर ओवर वाले मैच में जीत दर्ज करने के बाद ऐसा कुछ कह दिया, जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. रोहित ने यह भी कहा कि हरेक को वह खुश नहीं कर सकते हैं. 

Advertisement

दरअसल, भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगान‍िस्तान को बेंगलुरू में सीरीज में 3-0 से हराने के बाद कहा कि ऐसे 10 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो इस जून में अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा होंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी टी20 सीरीज थी. इसमें रोहित और विराट कोहली की 14 महीने बाद वापसी हुई थी. वहीं, हार्द‍िक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के इंजर्ड होने की वजह से शिवम दुबे को भी अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ सीरीज में खेलने का मौका मिला, इसे भारत ने 3-0 से जीता. 

टी20 वर्ल्ड कप से कुछ होनहार ख‍िलाड़ी बाहर बैठेंगे: रोहित शर्मा 

रोहित ने कुल मिलाकर टीम इंडिया के कॉम्ब‍िनेशन पर बात की. उन्होंने ज‍ियो स‍िनेमा (Jio Cinema) से कहा, 'आने वाले वर्ल्ड कप से कुछ होनहार खिलाड़ी बाहर बैठेंगे और ये इस तरह के प्रोफेशनल स्पोर्ट्स का हिस्सा है.'

Advertisement

हिटमैन ने कहा, 'जैसे जब हम वनडे वर्ल्ड कप में खेल रहे थे, हमने टी20 में कई युवा ख‍िलाड़‍ियों को आजमाया, इनमें कई ने प्रदर्शन किया लेकिन जब मुख्य टीम की घोषणा की जाती है, तो कुछ ख‍िलाड़‍ियों को बाहर करना पड़ता है, इसलिए, यह ऐसे ख‍िलाड़‍ियों के लिए निराशाजनक होगा, लेकिन हमारा काम है टीम में क्ल‍ियरटी होनी  चाहिए.' 

रोह‍ित ने कहा टी20 वर्ल्ड कप के लिए 25-30 ख‍िलाड़‍ियों का पूल 

रोह‍ित ने कहा कि आगामी वर्ल्ड कप के लिए हमारे पास 25-30 खिलाड़ी पूल में हैं. वे जानते हैं कि उनसे किस तरह की उम्मीद हैं. हमने अभी भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम को अंतिम रूप नहीं दिया है, लेकिन जाहिर तौर पर मेरे दिमाग में 8-10 खिलाड़ी हैं, जो इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए जा रहे हैं. 

मैं हरेक को खुश नहीं कर सकता हूं: रोहित शर्मा  

रोहित ने कहा वेस्टइंडीज और अमेरिका में वर्ल्ड कप होना है जहां पिचें धीमी होने की उम्मीद है. हिटमैन ने कहा, 'वेस्टइंडीज में पिच की कंडीशन्स काफी धीमी हैं, इसलिए हमें उसी के अनुसार टीम चुननी होगी, मैं फिर से कहता हूं, राहुल भाई (राहुल द्रव‍िड़) और मैंने टीम में क्ल‍ियरटी बनाए रखने की कोशिश की है. कप्तानी से मैंने एक चीज सीखी है कि आप ऐसा कर सकते हैं, हर किसी को खुश मत रखो, आपको टीम की जरूरतों पर ध्यान देना होगा.'

Advertisement

रोहित ने कहा कि मैं लगभग एक साल से टी20 इंटरनेशनल मैचों में नहीं खेला था, इसलिए मैंने राहुल भाई (द्रविड़) के साथ बात की. मैं खेल देख रहा था, लेकिन खेल नहीं रहा था, मुझे कुछ चीजों की समझ मिली, इसलिए हम उन्हें अपने गेम में लागू करना चाहते थे. 

हिटमैन बोले, 'हम चाहते थे कि हमारे गेंदबाज अलग तरीके से गेंदबाजी करें, कोई पावर प्ले में गेंदबाजी करने में सहज नहीं था, इसलिए हमें उनका इस्तेमाल वहां करना पड़ा, कुछ लोग डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने में सहज नहीं थे, हमने उनसे वहां गेंदबाजी करने के लिए कहा.' 

नेट में बहाया पसीना, ऐसे मारे रोहित ने स्व‍िच हिट 

लगातार दो मैचों में 0 पर आउट होने के बाद रोहित ने बेंगलुरु में शतकीय पारी खेली, जो उनका टी20 फॉर्मेट में पांचवां शतक था. इस दौरान रोहित ने स्व‍िच हिट भी अटैम्पट किए. रोह‍ित ने कहा, 'मैं नेट्स पर इसका काफी अभ्यास कर रहा हूं. आपको गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए कुछ शॉट खेलने होंगे. अगर गेंद घूम रही हो और आप सीधे हिट नहीं कर सकते, तो आपको कुछ नया करने की कोशिश करनी होगी.' 

रोहित ने कहा, 'मैंने पिछले दो सालों से रिवर्स स्वीप और स्वीप की प्रैक्ट‍िस कर रहा हूं, आपने मुझे टेस्ट मैचों में एक या दो बार इन्हें खेलते हुए देखा होगा, आपके पास विकल्प हैं और यह आप पर निर्भर है कि आप उन विकल्पों का उपयोग कैसे कर रहे हैं.'

Advertisement

रोहित बोले कि गेंद घूम रही थी और पकड़ बना रही थी, इसलिए बेंगलुरु में मैंने सोचा कि बाहर निकलने और विकेट के सामने जोर से मारने की बजाय स्पिन के साथ खेलूंगा. इससे पहले कोच राहुल द्रव‍िड़ ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के ऑप्शन खुले हैं और कोई भी खेल सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement