नया लुक, नया अंदाज! इंग्लैंड सीरीज के बाद बदले-बदले दिखे रोहित शर्मा, रवि शास्त्री ने शेयर की तस्वीर

इंग्लैंड दौरे पर अपने बल्ले से आलोचकों को करारा जवाब देने वाले रोहित शर्मा अब नए लुक की वजह से सुर्खियों में हैं. वनडे सीरीज खत्म होने के बाद रोहित लंदन में आराम के पल बिता रहे हैं. इसी दौरान पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई.

Advertisement
रोहित शर्मा लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं. (Photo: X/@RaviShastriOfc) रोहित शर्मा लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं. (Photo: X/@RaviShastriOfc)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लंदन,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लंदन में समय बिता रहे हैं. लंदन में अब रोहित शर्मा की मुलाकात टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री से हुई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

रवि शास्त्री ने अपने X अकाउंट पर रोहित शर्मा के साथ फोटो साझा की. तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. शास्त्री ने रोहित के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और उनकी ओर इशारा करते हुए मुस्कुरा रहे हैं. वहीं, रोहित पहले के मुकाबले बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दिए.

Advertisement

तस्वीर में रोहित शर्मा क्लीन-शेव लुक में नजर आए. उन्होंने काले रंग की स्टाइलिश हाफ स्लीव शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर सफेद ज्योमेट्रिक डिजाइन बने थे. इसके साथ उन्होंने ब्लैक ट्राउजर पहना था. उनका यह नया अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए रवि शास्त्री ने लिखा, "लंदन की सैर के दौरान रिलैक्स्ड 'शर्मा' से मुलाकात कर काफी अच्छा लगा."

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत रोहित के लिए अच्छी नहीं रही थी. पहले दो मैचों में वह सिर्फ 11 और 26 रन ही बना सके. इसके बाद उनके संन्यास को लेकर अटकलें तेज हो गईं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि लॉर्ड्स ओडीआई उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो सकता है. हालांकि, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) के सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया और साफ कहा कि रोहित टीम इंडिया की भविष्य की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं.

Advertisement

इसके बाद रोहित शर्मा ने आलोचकों को अपने बल्ले से जवाब दिया. लॉर्ड्स वनडे में उन्होंने सिर्फ 110 गेंदों पर 138 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 5 छक्के लगाए. भारत भले ही मैच हार गया, लेकिन रोहित ने यह संदेश जरूर दे दिया कि उनमें अभी भी मैचों का रुख बदलने की क्षमता बरकरार है.

रोहित शर्मा अब सितंबर के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के जरिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं. 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज उनके लिए काफी अहम मानी जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »