ऋषभ का धमाका, छक्के से आगाज करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

कप्तान विराट कोहली (97) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर ट्रेंट ब्रिज मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय पारी को मजबूत स्थिति में ला दिया.

Advertisement
छक्का जड़ते ऋषभ पंत (getty) छक्का जड़ते ऋषभ पंत (getty)

विश्व मोहन मिश्र

  • नॉटिंघम,
  • 19 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से जोरदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन छह विकेट पर 307 रन बनाए. कप्तान विराट कोहली शतक से सिर्फ तीन रन से चूक गए. उन्होंने 152 गेंद में 97 रन बनाए. पदार्पण टेस्ट खेल रहे ऋषभ पंत ने आखिरी घंटे में शानदार रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह 22 रन बनाकर नाबाद लौटे.

Advertisement

ऋषभ पंत अपने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और यह अंदाज उन्होंने टेस्ट में भी जारी रखा. पंत ने अपना खाता टेस्ट करियर की महज दूसरी गेंद पर छक्का मार कर खोला. वह गेंद अंग्रेज लेग स्पिनर आदिल राशिद की थी. पंत ने हार्दिक पंड्या का अच्छा साथ दिया और दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया.

इसके साथ ही ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में छक्के के साथ खाता खोलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए. ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए, तो वह टेस्ट क्रिकेट में छक्के के साथ पारी का आगाज करने वाले 12वें क्रिकेटर हैं.

1. एरिक फ्रीमैन (ऑस्ट्रेलिया), दूसरी गेंद पर, 1968 में

2. सी. बेस्ट (वेस्टइंडीज), तीसरी गेंद पर, 1986 में

3. कीथ डाबेंग्वा (जिम्बाब्वे), 16वीं गेंद पर, 2005 में

4. डेल रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज), चौथी गेंद पर, 2009 में

Advertisement

5. सैफुल इस्लाम (बांग्लादेश), 7वीं गेंद पर, 2010 में

6. जहुरुल इस्लाम (बांग्लादेश), 12वीं गेंद पर, 2010 में

7. अल अमीन हुसैन (बांग्लादेश), चौथी गेंद पर, 2014 में

8. मार्क क्रेग (न्यूजीलैंड), पहली गेंद पर, 2014 में

9. धनंजय डी सिल्वा (श्रीलंका), 5वीं गेंद पर, 2016 में

10. कमरुल इस्लाम रब्बी (बांग्लादेश), 20वीं गेंद पर, 2016 में

11. सुनील अंबरीस (वेस्टइंडीज), चौथी गेंद पर, 2017 में

12. ऋषभ पंत (भारत), दूसरी गेंद पर, 2018 में

ऋषभ पंत फैक्ट्स-

-टेस्ट में डेब्यू से पहले 23 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 75 छक्के

टेस्ट ( दूसरी ही गेंद पर) - 1 छक्का

-टेस्ट क्रिकेट में भारत के 36वें विकेटकीपर

दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज-कीपर ( पार्थिव पटेल के बाद)

पांचवें सबसे कम उम्र के भारतीय विकेटकीपर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »