इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने 29 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह अपना खाता खोलने में नाकाम रहे और उससे पहले ही आउट हो गए.

Advertisement
ऋषभ पंत ऋषभ पंत

तरुण वर्मा

  • साउथम्प्टन (इंग्लैंड),
  • 01 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ साउथम्प्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है जिसे कोई बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा.

दरअसल, पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत ने 29 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह अपना खाता खोलने में नाकाम रहे और उससे पहले ही आउट हो गए. ऋषभ पंत ने 47 मिनट तक पिच पर समय बिताया.

Advertisement

ऋषभ पंत ने एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने के बाद बगैर खाता खोले आउट होने के साथ ही इरफान पठान और सुरेश रैना की बराबरी कर ली. इरफान पठान साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में 29 गेंदों का सामना करने के बाद खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे थे.

इसके बाद साल 2011 में सुरेश रैना ने इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के ओवल मैदान पर यह कारनामा किया था. लेकिन अब इस सूची में पंत ने भी अपना नाम दर्ज करा लिया है.

सबसे ज्यादा गेंदों का सामना कर खाता खोले बिना आउट होने वाले भारतीय

गेंद    खिलाड़ी    विरुद्ध    जगह    वर्ष

29    इरफान पठान    पकिस्तान    बेंगलुरु    2004/05

29    सुरेश रैना    इंग्लैंड    द ओवल    2011

29    ऋषभ पंत    इंग्लैंड    साउथम्प्टन    2018

28    मुनाफ पटेल    वेस्टइंडीज    सेंट जॉर्ज    2005/06

Advertisement

25    संजय मांजरेकर साउथ अफ्रीका    डरबन    1992/93

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »