इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 34वें मुकाबले में आज (24 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) आमने-सामने हैं. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. जहां टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
इस मुकाबले की अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ऐसे में आप इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
वैसे इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने जेसन होल्डर को अपनी प्लेइंग 11 में मौका दिया. वहीं मानव सुथार भी टीम में आए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंजर्ड फिल सॉल्ट की जगह जैकब बेथेल को मौका दिया है.
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार
बेंगलुरु और गुजरात का हेड टू हेड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं और दोनों ने 3-3 मैच जीते हैं. खास बात ये है कि सभी मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं. बेंगलुरु में खेले गए 3 मैचों में से 2 में GT को जीत मिली है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तटवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइजन
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क