IPL ख‍िताब जीता, जश्न मनाया... मगर नहीं भूले वो हादसा, रजत पाटीदार RCB के 11 द‍िवंगत फैन्स को याद कर हुए भावुक

RCB कप्तान रजत पाटीदार ने IPL 2026 का खिताब पिछले साल बेंगलुरु में प‍िछले साल जीत के बाद जान गंवाने वाले 11 फैन्स को समर्पित किया. गुजरात टाइटन्स पर फाइनल जीत के बाद पाटीदार भावुक दिखे और कहा कि वे सिर्फ फैन नहीं, परिवार का हिस्सा थे.

Advertisement
रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 का ख‍िताब जीतकर बड़ा बयान द‍िया (Photo: PTI) रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 का ख‍िताब जीतकर बड़ा बयान द‍िया (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अहमदाबाद ,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST

लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के जश्न के बीच कप्तान रजत पाटीदार ने एक भावुक बयान देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. गुजरात टाइटन्स को फाइनल में पांच विकेट से हराने के बाद पाटीदार ने IPL 2026 की ट्रॉफी पिछले साल बेंगलुरु में हुए भगदड़ हादसे में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों को समर्पित की.

Advertisement

जून 2025 में RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जल्दबाजी में आयोजित विजय समारोह के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे. इस घटना ने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर दिया था.

फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाटीदार ने कहा- जाहिर तौर पर आपको बहुत बुरा लगता है. आपने मैच जीता, लेकिन अपने  को खो दिया. वे सिर्फ  फैन्स नहीं थे, बल्कि किसी के परिवार के सदस्य थे. मैं हमेशा यह ट्रॉफी उन्हें समर्पित करना चाहता था. मेरे पास उस भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं.

इस हादसे के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम को करीब आठ महीने तक बड़े क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी से वंचित रहना पड़ा. सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा, कई दौर की बैठकों, निरीक्षण और जरूरी बदलावों के बाद कर्नाटक सरकार तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दोबारा स्टेडियम में क्रिकेट आयोजन की अनुमति दी.

Advertisement

इसके बाद कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और RCB को चिन्नास्वामी में पांच मुकाबलों की मेजबानी की मंजूरी मिली. फ्रेंचाइजी ने पूरे सीजन में भगदड़ पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए कई कदम उठाए. टीम के खिलाड़ियों ने मैचों के दौरान 11 नंबर वाली जर्सी पहनी, जबकि KSCA और RCB ने मिलकर स्टेडियम में 11 सीटों को स्थायी रूप से उन दिवंगत प्रशंसकों की याद में समर्पित किया.
यह भी पढ़ें: IPL फाइनल में कहां हुई GT से चूक, कौन था RCB के खिलाफ विलेन? कप्तान शुभमन गिल ने सब बता द‍िया

मैदान पर भी RCB ने इस सीजन घरेलू परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाया और चिन्नास्वामी में खेले गए पांच में से चार मुकाबले अपने नाम किए. दिलचस्प बात यह है कि IPL 2026 का एक प्लेऑफ मैच और फाइनल भी मूल रूप से चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होना था. हालांकि, राज्य के नेताओं की ओर से बड़ी संख्या में कॉम्प्लिमेंट्री पास की मांग को देखते हुए BCCI ने फाइनल को अहमदाबाद स्थानांतरित करने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final, Stats-Records: RCB की विराट जीत में बने दनादन कीर्त‍िमान, किंग कोहली की दहाड़ के आगे गुजरात बनी मेमना

इसके बावजूद RCB ने अहमदाबाद में अपना दबदबा कायम रखा और गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरा IPL खिताब जीत लिया. लेकिन इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बीच कप्तान पाटीदार ने यह साफ कर दिया कि टीम अपने उन 11 फैन्स को कभी नहीं भूली, जिनकी याद आज भी फ्रेंचाइजी के दिल में जिंदा है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »