टीम इंडिया का कोच बनने के लिए तैयार Rahul Dravid, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद संभाल सकते हैं जिम्मेदारी

राहुल द्रविड़ हमेशा बीसीसीआई के लिए पसंदीदा विकल्प रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पूर्व कप्तान के साथ बैठकर बात की. चीजें अच्छी रहीं. द्रविड़ ने हमेशा क्रिकेट को शीर्ष पर रखा.

Advertisement
राहुल द्रविड़ ने मुख्य कोच बनने पर जताई सहमति (फाइल फोटो) राहुल द्रविड़ ने मुख्य कोच बनने पर जताई सहमति (फाइल फोटो)

विक्रांत गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST
  • जय शाह और सौरव गांगुली ने की द्रविड़ के साथ बैठक
  • द्रविड़ ने मुख्य कोच बनने पर जताई सहमति-सूत्र

पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया का मुख्य कोच बनना लगभग तय हो चुका है. बताया जा रहा है कि राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालने के लिए सहमति दे दी है. आईपीएल 14 के फाइनल की रात दुबई में बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष सौरव गांगुली ने राहुल द्रविड़ के साथ बैठक की. 

Advertisement

सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई से इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि राहुल द्रविड़ ने मुख्य कोच बनने के लिए अपनी सहमति दे दी है. हालांकि, अभी इसे लेकर बीसीसीआई ने किसी तरह का कोई ऐलान नहीं किया है. 

'भारतीय क्रिकेट के लिए अहम साबित होगा'

सूत्रों ने कहा, "द्रविड़ सहमत हो गए हैं और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. विक्रम बल्लेबाजी कोच बने रहेंगे. ऐसे में अब अन्य पदों पर ध्यान दिया जाएगा. भारतीय टीम अब बदलाव की राह पर है. इसमें कई युवा खिलाड़ियों को शामिल होना है. अच्छी बात ये है कि इन सभी ने राहुल द्रविड़ के साथ काम किया है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट के लिए यह काफी अहम साबित हो सकता है''.

द्रविड़ हमेशा बीसीसीआई के लिए पसंदीदा विकल्प रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पूर्व कप्तान के साथ बैठकर बात की. चीजें अच्छी रहीं. द्रविड़ ने हमेशा क्रिकेट को शीर्ष पर रखा. इससे यह आसान हो गया. अब जब राहुल द्रविड़ जैसा खिलाड़ी टीम इंडिया का मार्गदर्शन करेगा, तो भारत अच्छा करेगा. राहुल इससे पहले श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं. 

Advertisement

रवि शास्त्री का कॉन्ट्रैक्ट हो रहा खत्म

मौजूदा कोच रवि शास्त्री का कॉन्ट्रैक्ट रविवार से शुरू हो रहे टी- 20 विश्व कप के साथ खत्म हो रहा है. बीसीसीआई ओमान और यूएई में टी- 20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है. भारत अपने टी- 20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा. आगामी टी 20 विश्व कप के बाद, विराट कोहली भी टी-20 टीम के कप्तान के रूप में पद छोड़ देंगे. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »