मंगेतर आकृत‍ि अग्रवाल से पैचअप और फॉर्म में आए पृथ्वी शॉ, रणजी ट्रॉफी में उड़ाया गर्दा

पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के सीजन ओपनर में महाराष्ट्र के लिए 73 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली. सर्विसेज के खिलाफ महाराष्ट्र ने पहली पारी में 333 रन बनाए. इसी बीच उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने पैचअप का ऐलान किया. उन्होंने सगाई तोड़ने के फैसले पर दुख जताते हुए गलतफहमियां दूर करने की बात कही.

Advertisement
पहले टूटी सगाई, अब पैचअप... पृथ्वी शॉ ने रणजी में मचाया धमाल, आकृति ने बताई रिश्ते की सच्चाई (Photo: Instagram/@prithvishaw) पहले टूटी सगाई, अब पैचअप... पृथ्वी शॉ ने रणजी में मचाया धमाल, आकृति ने बताई रिश्ते की सच्चाई (Photo: Instagram/@prithvishaw)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के लिए रणजी ट्रॉफी 2026-27 के सीजन की शुरुआत अच्छी रही. महाराष्ट्र के कप्तान पृथ्वी ने सर्विसेज के खिलाफ 73 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली.

उन्होंने 12 अक्टूबर को द‍िल्ली (पालम ग्राउंड) में अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया. पृथ्वी की इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने पहली पारी में 333 रन बनाए.

Advertisement

पृथ्वी शॉ की इस पारी के बीच उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल का सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में है. आकृति ने 12 अक्टूबर को ही पृथ्वी के साथ रिश्ते दोबारा सुधारने का ऐलान किया.

इससे पहले 17 सितंबर को उन्होंने सगाई तोड़ने की घोषणा की थी. करीब एक महीने के भीतर ही अब उन्होंने अपने फैसले को बदलते हुए रिश्ते को नए सिरे से शुरू करने की बात कही है.

मार्च में हुई थी सगाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने इसी साल मार्च में सगाई की थी. लेकिन 17 सितंबर को आकृति ने सगाई तोड़ने का ऐलान कर दिया. अब सोमवार  (12 अक्टूबर) को उनके पैचअप वाले पोस्ट ने दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चा शुरू कर दी है.

आकृत‍ि अग्रवाल के पोस्ट को शॉ ने किया शेयर 

Advertisement

आकृत‍ि अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट शेयर किया, जिसे पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लगाया था. आकृत‍ि ने लिखा- जब मैंने अपनी सगाई तोड़ी थी, तब मैंने अपने करीबी लोगों की राय को बहुत ज्यादा महत्व दे दिया था, जो लोग हमारी रिश्ते को हमसे बेहतर जानते लग रहे थे.  उनकी बातों ने मेरे मन में अपने मंगेतर और हमारे रिश्ते के बारे में गलत तस्वीर बना दी. मुझे लगता है कि मैं गुमराह हो गई थी और हम दोनों के बीच वह ईमानदार बातचीत किए बिना ही मैंने फैसला ले लिया, जिसके हम हकदार थे.उस फैसले और उससे हुए दर्द की पूरी जिम्मेदारी मैं लेती हूं.

उसके बाद हम दोनों ने खुलकर बात की, एक-दूसरे को समझा और फिर से एक साथ रहने का फैसला किया. हम दोनों एक-दूसरे के लिए काफी हैं, हमें किसी और की जरूरत नहीं है.इस बार मैं चाहती हूँ कि हमारा भविष्य सिर्फ हमारी अपनी समझ, भरोसे और प्यार से संवारा जाए.कृपया हमारे इस फैसले का सम्मान करें. हम फिर से शुरुआत कर रहे हैं.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »