INDvsPAK मैच में दबाव भारत परः वकार यूनुस

इतिहास भले ही उनके खिलाफ हो लेकिन पाकिस्तान के कोच वकार यूनुस ने कहा कि यह इतिहास फिर से रचने का समय है क्योंकि वर्ल्ड टी20 क्रिकेट में पहला मैच हारने के बाद से भारतीय टीम दबाव में है. पाकिस्तान ने आईसीसी वर्ल्ड कप में भी कभी भारत को नहीं हराया. भारत ने उसे वनडे वर्ल्ड कप में छह बार और वर्ल्ड टी20 में चार बार मात दी.

Advertisement
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच वकार यूनिस पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच वकार यूनिस

अभिजीत श्रीवास्तव

  • कोलकाता,
  • 18 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:29 PM IST

इतिहास भले ही उनके खिलाफ हो लेकिन पाकिस्तान के कोच वकार यूनुस ने कहा कि यह इतिहास फिर से रचने का समय है क्योंकि वर्ल्ड टी20 क्रिकेट में पहला मैच हारने के बाद से भारतीय टीम दबाव में है. पाकिस्तान ने आईसीसी वर्ल्ड कप में भी कभी भारत को नहीं हराया. भारत ने उसे वनडे वर्ल्ड कप में छह बार और वर्ल्ड टी20 में चार बार मात दी.

Advertisement

यूनुस ने शनिवार को होने वाले से पहले कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि इतिहास हमारे पक्ष में नहीं है लेकिन हम इसे बदल नहीं सकते. इतिहास भी बदलता है.’ उन्होंने कहा, ‘इस बार हम आत्मविश्वास के साथ आए हैं. एक खराब मैच से भारत टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है. दबाव भारत पर है जो हमारे लिए अच्छा है. हमारे पक्ष में बहुत कुछ है.’ उन्होंने कहा, ‘मैच के आसपास ऐसी बातों से हाइप और दबाव बनता है. हम इससे वाकिफ हैं. पहली बार भारत अधिक दबाव में है. यह बड़ा टूर्नामेंट है. मैं इतने साल क्रिकेटर रहा हूं और मुझे नहीं लगता कि इन हालात में कोई टीम ऐसी होगी जो दबाव में नहीं होगी. मुझे यकीन है कि वे दबाव महसूस कर रहे होंगे.’

वकार ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में जीत के साथ आगाज से उनकी टीम को बढ़त मिल गई है. उन्होंने कहा, ‘यह फायदा तो मिला है. इससे भारत पर अतिरिक्त दबाव बन गया है. अब हम पर कोई दबाव नहीं है.’ ईडन गार्ड्न्स पर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ चारों वनडे जीते हैं और वकार ने कहा कि वह टी20 में भी इस रिकॉर्ड को आगे बढ़ाएंगे.

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘कोलकाता हमारे लिए लकी रहा है. मैदान के भीतर ही नहीं बाहर भी. हम यहां बेहतर टीम साबित हुए हैं और आंकड़े इसके गवाह हैं.’ उन्होंने हालांकि मैच को लेकर बनी हाइप को तूल नहीं देते हुए कहा कि यह सिर्फ खेल है. उन्होंने कहा, ‘इसे खेल की तरह लिया जाना चाहिए. हमारी प्रतिद्वंद्विता का खेल के मैदान पर इतिहास रहा है.’ बांग्लादेश के खिलाफ शाहिद अफरीदी ने सिर्फ 19 गेंद में 49 रन बनाए और दो विकेट भी लिए. कोच ने कहा कि अफरीदी का फार्म में लौटना टीम के लिए अच्छा संकेत है.

उन्होंने कहा, ‘हमारा आत्मविश्वास इसलिए भी बढ़ा है क्योंकि टूर्नामेंट में अभी तक किसी और टीम ने 200 रन नहीं बनाए हैं. हमारे बल्लेबाज फार्म में है. अफरीदी ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में कमाल किया है. मैंने पहले भी कहा था कि वह फॉर्म हासिल करने से एक पारी दूर है. यदि वह इसी जुनून से खेलता रहा तो सब अच्छा होगा.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »