पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर PCB की नई पाबंदी! NOC के बदले मांगे 10000 हजार डॉलर

अबू धाबी T10 लीग के आयोजकों के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती समय रहते इस विवाद का हल निकालना है. अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग पर सहमति नहीं बनती है, तो फ्रेंचाइजीज को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपनी टीमों में बदलाव करने पड़ सकते हैं.

Advertisement
नसीम शाह भी अबू धाबी टी10 लीग का हिस्सा, क्या पीसीबी देगा एनओसी? (Photo: Reuters) नसीम शाह भी अबू धाबी टी10 लीग का हिस्सा, क्या पीसीबी देगा एनओसी? (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अबू धाबी,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अबू धाबी T10 लीग से पहले ऐसा कदम उठाया है, जिससे कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने लीग आयोजकों से प्रत्येक पाकिस्तानी खिलाड़ी के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) के बदले 10 हजार डॉलर (लगभग 9.44 लाख रुपये) की मांग की है. टूर्नामेंट शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इस अप्रत्याशित शर्त ने टीम्स की परेशानी बढ़ा दी है.

Advertisement

अबू धाबी T10 लीग का आगाज 7 नवंबर को होना है. 30 सितंबर को हुए ड्राफ्ट में छह में से पांच टीमों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चुना था. आयोजकों ने ड्राफ्ट के तुरंत बाद ही इन खिलाड़ियों के NOC के लिए आवेदन कर दिया था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सप्ताह की शुरुआत में भुगतान की शर्त सामने रखी.

कम समय मिलने के कारण फ्रेंचाइजी अब असमंजस में हैं. उनके सामने अतिरिक्त रकम देने या पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जगह दूसरे क्रिकेटरों को शामिल करने का विकल्प है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी के भुगतान से इनकार करने पर खुद अपनी सैलरी से यह रकम देने को तैयार हैं. इस मामले को लेकर बातचीत जारी है.
यह भी पढ़ें: ना 183, ना शतकों का रिकॉर्ड... विराट कोहली के दिल पर आज भी राज करते हैं वो 43 रन

Advertisement

पहले भी पीसीबी ने लगाया था अड़ंगा
विदेशी लीग में खेलने के लिए NOC के बदले पीसीबी की ओर से रकम मांगने का यह पहला मामला नहीं है. पिछले महीने नेपाल प्रीमियर लीग के लिए बोर्ड ने कथित तौर पर प्रति खिलाड़ी 25 हजार डॉलर की मांग रखी थी. उस विवाद के बीच हुसैन तलत और जहांदाद खान ने टूर्नामेंट में खेलना जारी रखा, जबकि ज्यादातर पाकिस्तानी खिलाड़ी बिना मैच खेले लौट गए थे.
यह भी पढ़ें: टीम इंड‍िया के क्रिकेटर केएल राहुल पत्नी संग हुए रोमांट‍िक, गोद में बैठाकर शेयर की फोटो, सुनील शेट्टी भी हुए इमोशनल

पीसीबी ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत विदेशी लीग में खेलने के लिए खिलाड़ियों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है. Track C के T20 विशेषज्ञ खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम की उपलब्धता बनाए रखते हुए कई T20 और T10 लीग में खेल सकते हैं. Track AB के लाल गेंद और वनडे क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को एक विदेशी लीग की अनुमति है, जबकि Track BC के सफेद गेंद विशेषज्ञ साल में दो विदेशी लीग में हिस्सा ले सकते हैं. Track A के लाल गेंद विशेषज्ञों को विदेशी T20 और T10 लीग में खेलने की इजाजत नहीं है.

अबू धाबी टी10 लीग में शामिल पाकिस्तानी खिलाड़ी
अरेबियन एसेस: सलमान इरशाद.
रॉयल डेजर्ट चैम्पियंस: नसीम शाह.
एमिरेट्स ईगल्स: आकिफ जावेद, हसन नवाज, अली रजा.
UAE बुल्स: शादाब खान, ख्वाजा नफाय, खुशदिल शाह, आजम खान, मोहम्मद वसीम जूनियर.
यूनाइटेड टाइगर्स: फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, फहीम अशरफ, सुफियान मुकीम, अब्बास आफरीदी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »