बॉल टैंपरिंग कांड पर मचेगा बवाल? उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा को लेकर पैट कमिंस का दो टूक जवाब

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस उस्मान ख्वाजा की आने वाली आत्मकथा को लेकर चिंतित नहीं हैं. माना जा रहा है कि इस किताब में 2018 के बॉल टैंपरिंग कांड से जुड़े कुछ पहलुओं का जिक्र हो सकता है. कमिंस ने कहा कि उस मामले की जांच बहुत पहले पूरी हो चुकी है और टीम पिछले आठ साल में आगे बढ़ चुकी है.

Advertisement
स्मिथ-वॉर्नर पर लगा था बैन, अब ख्वाजा की किताब से क्या निकलेगा? कमिंस बोले- सब पुरानी बात (Photo: PTI) स्मिथ-वॉर्नर पर लगा था बैन, अब ख्वाजा की किताब से क्या निकलेगा? कमिंस बोले- सब पुरानी बात (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • डरबन ,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा की आने वाली आत्मकथा को लेकर उठ रही अटकलों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी है. ऐसी चर्चा है कि ख्वाजा की किताब में 2018 के चर्चित बॉल टैंपरिंग कांड से जुड़े कुछ खुलासे हो सकते हैं. हालांकि, कमिंस का कहना है कि यह मामला काफी पहले निपट चुका है और ऑस्ट्रेलियाई टीम अब आगे बढ़ चुकी है.

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार से किंग्समीड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेल रही है, उससे पहले कम‍िंस का यह बयान आया. 2018 में केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर हुए बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद यह ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका में पहला टेस्ट दौरा है.

क्या ख्वाजा की किताब से फिर उठेगा विवाद?
मार्च 2018 में हुए इस कांड में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सैंडपेपर की मदद से गेंद की कंडीशन बदलने की कोशिश करते पकड़ा गया था. इस घटना ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में बड़ा संकट खड़ा कर दिया था. तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगा था. बैनक्रॉफ्ट की जेब में सैंडपेपर मिला था.

कमिंस उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी का हिस्सा थे. मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन भी उस समय टीम के प्रमुख गेंदबाज थे. इन चारों ने बॉल टैंपरिंग की योजना की पहले से जानकारी होने से इनकार किया था. अब ये सभी खिलाड़ी आगामी टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका लौटे हैं.

Advertisement

ख्वाजा भी उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे. वह अगले महीने अपनी आत्मकथा जारी करने की तैयारी में हैं. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, विवाद के बाद ख्वाजा ने पूरी टीम को सामूहिक जिम्मेदारी लेने का सुझाव दिया था, लेकिन उनकी यह बात स्वीकार नहीं की गई थी.

कमिंस बोले- अपनी कहानी बताओ
कमिंस ने पुष्टि की कि उनकी ख्वाजा से किताब को लेकर बातचीत हुई है. हालांकि, उन्होंने बताया कि इस दौरान किताब के कंटेट पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई.

कमिंस ने कहा- हमने ज्यादा विस्तार से बात नहीं की. उसने बस मुझे बताया कि वह किताब लिख रहा है. मैंने कहा, कोई चिंता नहीं. अपनी कहानी बताओ. ठीक है.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने यह भी साफ किया कि उन्हें नहीं पता कि ख्वाजा ने किताब में क्या लिखा है. संभावित खुलासों से जुड़े सवालों के लिए उन्होंने ख्वाजा से ही बात करने को कहा.

कमिंस ने कहा- आपको उनसे पूछना चाहिए. यह काफी पुरानी बात है. उस समय सभी जांच पूरी हो गई थीं. हर सवाल का लाखों बार जवाब दिया जा चुका है. इसलिए उस वक्त मामला निपट गया था.

उन्होंने आगे कहा कि टीम इस घटना से आगे बढ़ चुकी है और पिछले आठ वर्षों में टीम के तौर पर उसके प्रदर्शन और बदलाव से वह खुश हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »