पाकिस्तान की मेजबानी, UAE में खेलेगा भारत! विमेंस टी20 वर्ल्ड कप पर बड़ा अपडेट

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के मुताबिक, जब भी इनमें से कोई देश किसी आईसीसी या एशियन क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करता है, तो दूसरी टीम अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलती है. यह व्यवस्था आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से लागू है.

Advertisement
पाकिस्तान की मेजबानी में होगा अगला विमेंस टी20 वर्ल्ड कप. (Photo: Getty Images) पाकिस्तान की मेजबानी में होगा अगला विमेंस टी20 वर्ल्ड कप. (Photo: Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लाहौर,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

पाकिस्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 के सभी मुकाबले अपने देश में आयोजित करना चाहता है, लेकिन भारतीय टीम के मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराए जाने की संभावना है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत के मैचों के लिए तटस्थ वेन्यू पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है.

आईसीसी के मुताबिक, 12 टीमों का यह टूर्नामेंट 7 सितंबर से 1 अक्टूबर 2028 तक खेला जाएगा. पाकिस्तान को मुख्य मेजबान बनाया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चाहता है कि भारत से जुड़े मुकाबलों को छोड़कर बाकी मैच, जिनमें नॉकआउट मुकाबले भी शामिल हैं, पाकिस्तान में आयोजित हों.

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत, जब भी इनमें से कोई देश आईसीसी या एशियाई टूर्नामेंट की मेजबानी करता है, तो दूसरी टीम अपने मैच तटस्थ स्थान पर खेलती है. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी यही व्यवस्था लागू हुई थी. तब भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले UAE में खेले और दुबई में खिताब जीता, जबकि पाकिस्तान में 15 में से 10 मैच आयोजित हुए.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल... न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 के लिए कुमार कुशाग्र की एंट्री

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'पाकिस्तान चाहता है कि महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी यही व्यवस्था अपनाई जाए. उन्होंने यूएई को व्यावहारिक विकल्प बताया, क्योंकि पाकिस्तान से दुबई की यात्रा आसान है और इससे लॉजिस्टिक्स का खर्च भी कम हो सकता है.
यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस में IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव, महेला जयवर्धने की जगह संभालेंगे कीरोन पोलार्ड, नीता अंबानी का खास मैसेज

Advertisement

भारतीय महिला टीम के टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण तक पहुंचने की उम्मीद है. PCB अधिकारी के मुताबिक, अगर भारत फाइनल में जगह नहीं बना पाता है, तो खिताबी मुकाबला लाहौर में आयोजित किया जा सकता है. हालांकि, यह पाकिस्तान की योजना है, आईसीसी का आधिकारिक फैसला नहीं.

टूर्नामेंट की मेजबानी से पाकिस्तान को आयोजन शुल्क और अन्य खर्चों के लिए आईसीसी से फंड मिलेगा. पीसीबी को उम्मीद है कि इससे देश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. इसी बीच 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2028 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित किया जाना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »