नामीबिया ने ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप-2018 में क्वालीफाई किया

नामीबिया की अंडर 19 क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश की मेजबानी में चल रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप में गुरुवार को नेपाल को हरा दिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2018 के लिए क्वालीफाई कर लिया.

Advertisement
न्यूजीलैंड में होगा अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2018 न्यूजीलैंड में होगा अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2018

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

नामीबिया की अंडर 19 क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश की मेजबानी में चल रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप में गुरुवार को नेपाल को हरा दिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2018 के लिए क्वालीफाई कर लिया.

नामीबिया ने खान में सातवें स्थान के लिए हुए प्ले ऑफ मुकाबले में नेपाल को 15 रनों से हराते हुए टूर्नामेंट में सातवां स्थान हासिल किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने लोहान लोरेंस (59) और माइकल वान लिंगेन (58) के अर्धशतकों की मदद से संशोधित 45 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए. जवाब में नेपाल की पूरी टीम 44.2 ओवर में 210 रनों पर ढेर हो गई. बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन करने के बाद लिंगेन ने गेंदबाजी से भी कमाल दिखाया और सर्वाधिक चार विकेट चटकाए. लिंगेन को उनके हरफनमौला खेल के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.

Advertisement

नेपाल का पहला विकेट सात रन पर गिर गया था. दूसरे विकेट के लिए सुनील धमाल (59) और योगेंद्र सिंह कार्की (35) ने 97 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की भरसक कोशिश की. हालांकि दोनों बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद टीम का कोई अन्य बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका.

तीन बार की चैम्पियन भारत और वेस्टइंडीज की टीमें वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं और 14 फरवरी को शेरे बांग्ला स्टेडियम में खिताब के लिए भिड़ेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »