'मेरी बॉडी अब कमजोर...', एमएस धोनी ने सुरेश रैना से कही दिल छू लेने वाली बात, रिटायरमेंट प्लान पर द‍िया बड़ा अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार सुरेश रैना ने एमएस धोनी के साथ हुई खास बातचीत का खुलासा किया है.रैना ने धोनी से IPL 2027 में वापसी की अपील की, जबकि धोनी ने कहा कि उनका शरीर थोड़ा कमजोर है.चोटों के कारण इस सीजन धोनी एक भी मैच नहीं खेले, लेकिन टीम पर उनका प्रभाव अब भी बरकरार है.

Advertisement
धोनी के रिटायरमेंट पर फिर सस्पेंस, रैना ने किया खुलासा- ‘वो अभी पॉजिटिव हैं’ (Photo: Screengrab) धोनी के रिटायरमेंट पर फिर सस्पेंस, रैना ने किया खुलासा- ‘वो अभी पॉजिटिव हैं’ (Photo: Screengrab)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • चेन्नई ,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भले ही इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में मैदान पर नजर नहीं आए, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैन्स के बीच उनका क्रेज पहले जैसा ही बना हुआ है.चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद एक बार फिर धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई.इसकी वजह बने उनके पुराने साथी सुरेश रैना, जिन्होंने धोनी के साथ हुई खास बातचीत का खुलासा किया.

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 मई को खेले गए मुकाबले में धोनी टीम का हिस्सा नहीं थे.फिटनेस और लगातार चोट की समस्याओं के कारण वह पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेल सके.CSK को इस मुकाबले में पांच विकेट से हार मिली, लेकिन मैच खत्म होने के बाद धोनी जब मैदान पर आए और फैंस का अभिवादन किया तो चेपॉक का माहौल भावुक हो गया.

इसी दौरान उनकी मुलाकात सुरेश रैना से हुई.स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए रैना ने बताया कि उन्होंने धोनी से मजाकिया अंदाज में कहा, आपने IPL 2026 को सिर्फ मिस्ड कॉल दिया है, ये सीजन गिना नहीं जाएगा. आपको अगले साल वापस आना ही होगा.

रैना के मुताबिक, इस पर धोनी ने जवाब दिया-मेरा शरीर थोड़ा कमजोर है. हालांकि रैना यहीं नहीं रुके.उन्होंने साफ कहा कि फैन्स अभी धोनी की विदाई मानने को तैयार नहीं हैं.रैना ने कहा- हम कुछ नहीं मान रहे. आपको अगले साल खेलना ही होगा. हालांकि ये पूरी तरह उनका निजी फैसला है. लेकिन मुझे लगता है कि वो अभी पॉजिटिव हैं और टीम भी फिर से अच्छी तरह तैयार हो रही है.

Advertisement

पूरे सीजन नहीं खेले धोनी
44 साल के धोनी इस सीजन एक भी मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरे.कभी घुटने की समस्या, कभी मांसपेशियों में परेशानी और लगातार फिटनेस अपडेट्स के बीच वह प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे.यहां तक कि इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी उन्हें मौका नहीं मिला. हालांकि टीम के साथ उनकी मौजूदगी लगातार बनी रही.यही वजह है कि CSK कैम्प में उनका प्रभाव अब भी पहले जैसा माना जा रहा है.

प्लेऑफ की रेस में फंसी CSK
SRH से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है.टीम अभी पूरी तरह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है, लेकिन अब समीकरण बेहद मुश्किल हो चुके हैं. CSK को अब 21 मई को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है.सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी पड़ सकती है.इसके बावजूद प्लेऑफ का रास्ता दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर करेगा क्योंकि चार अन्य टीमें भी आखिरी स्थान की रेस में बनी हुई हैं.

फ्लेमिंग ने बताया क्यों जरूरी हैं धोनी
मैच के बाद CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेम‍िंग ने माना कि चोटों ने टीम का सीजन बिगाड़ दिया.फ्लेमिंग ने कहा- MS इस साल टीम के साथ लगातार जुड़े रहे हैं और ये युवा खिलाड़ियों के लिए काफी अहम रहा.उन्होंने भले ही मैच नहीं खेले, लेकिन टीम पर उनका प्रभाव बहुत बड़ा रहा है.  अगर CSK प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहती है, तो यह लगातार तीसरा निराशाजनक सीजन होगा.कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, हालांकि टीम मैनेजमेंट फिलहाल उनके समर्थन में दिखाई दे रहा है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement