'नहीं, मैं अच्छा गेंदबाज नहीं हूं...', मोहम्मद शमी का फिर छलका दर्द, भुवी के कमबैक पर दिया बड़ा बयान

भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद अब मोहम्मद शमी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. अब देखना होगा कि रणजी ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन चयनकर्ताओं का ध्यान खींच पाता है या नहीं. फिलहाल, मोहम्मद शमी की गेंदबाजी और उनका बयान दोनों ही चर्चा का विषय बन गए हैं.

Advertisement
शमी ने दिल्ली के खिलाफ काटा गदर, झटके 4 विकेट. (Photo: PTI) शमी ने दिल्ली के खिलाफ काटा गदर, झटके 4 विकेट. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • कल्याणी,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी धारदार गेंदबाजी से एक बार फिर साबित कर दिया कि उनमें विकेट लेने की क्षमता अब भी बरकरार है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बंगाल की ओर से शुरुआती मुकाबले में खेलते हुए शमी ने दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में चार विकेट झटके. हालांकि, शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में वापसी का मौका नहीं मिलने पर उनके जवाब में निराशा और तंज दोनों नजर आए.

Advertisement

कल्याणी में खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन (11 अक्टूबर) मोहम्मद शमी ने 17.3 ओवर की गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने नौ मेडन ओवर भी डाले. उनके प्रदर्शन ने दिखाया कि वह घरेलू क्रिकेट में लगातार मेहनत कर रहे हैं और अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ने में अब भी सक्षम हैं.
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ने T20I में बनाया छक्कों का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम, भारत दूसरे नंबर पर

पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद जब पत्रकारों ने मोहम्मद शमी से उनकी फिटनेस के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया. शमी ने कहा, 'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं. लिख दीजिए. आप मुझे देख रहे हैं. मेरे कहने से क्या होगा? मैं मैदान पर हूं, खेल रहा हूं और जहां भी मौका मिल रहा है, वहां खेल रहा हूं.'

Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें भारतीय टीम में मौका क्यों नहीं मिल रहा, तो मोहम्मद शमी ने कहा, 'नहीं, नहीं, मैं अच्छा गेंदबाज नहीं हूं." उनके इस जवाब से भारतीय टीम में चयन को लेकर उनकी निराशा का अंदाजा लगाया जा सकता है.

भुवी की वापसी से खुश हैं शमी
मोहम्मद शमी ने एक ओर अपने चयन को लेकर निराशा जाहिर की, वहीं दूसरी ओर भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी का स्वागत किया. 36 वर्षीय भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है. शमी का मानना है कि भुवनेश्वर को काफी पहले ही भारतीय टीम में वापस बुला लिया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर ज्यादा लोगों से बातचीत नहीं करते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी प्रतिभा को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए.
यह भी पढ़ें: संजू को और कितनी मोहलत? वैभव की एंट्री पर कब तक ब्रेक!

मोहम्मद शमी ने कहा, 'भुवी को काफी पहले चुन लिया जाना चाहिए था. वह किसी से ज्यादा बात नहीं करते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी प्रतिभा को लंबे समय तक रोका जाए. यह उनके लिए अच्छा है. उन्होंने आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह इसके हकदार हैं.' उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई खिलाड़ी मेहनत कर रहा है और उसमें क्षमता है, तो उसे आगे बढ़ने का मौका जरूर मिलना चाहिए.

Advertisement

मोहम्मद शमी पिछले कुछ वर्षों में चोटों से काफी परेशान रहे हैं. 2023 में उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी, जिसके कारण वह करीब 14 महीने तक मैदान से दूर रहे और 2025 की शुरुआत में वापसी की. शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इसके बाद से उनकी भारतीय टीम में वापसी का इंतजार जारी है. हालांकि, घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए उनका प्रदर्शन उनकी गेंदबाजी क्षमता की झलक देता रहा है.

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के पिछले दो सीजन में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ चार विकेट लेकर उन्होंने अपनी लय का संकेत दिया है. शमी का अनुभव और उनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन उन्हें भारतीय टीम में वापसी का दावेदार बनाता है. दूसरी ओर, चयनकर्ताओं को उनकी फिटनेस और लगातार खेलने की क्षमता का आकलन भी करना होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »