मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखने पर आगबबूला हुए मोहम्मद कैफ, BCCI से कर दी ये बड़ी मांग

भारत को साल 2025 का चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने में मोहम्मद शमी का अहम रोल रहा है. लेकिन इसके तुरंत बाद से ही उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और तब से लेकर अब तक वह लगातार भारतीय स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं.

Advertisement
मोहम्मद कैफ ने किया बड़ा खुलासा. (PHOTO: PTI) मोहम्मद कैफ ने किया बड़ा खुलासा. (PHOTO: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिलने को लेकर चर्चाएं तेज है. टी20, वनडे और टेस्ट... तीनों ही फॉर्मेट की टीमों से शमी का नाम गायब देखकर फैन्स के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर भी हैरान हैं. 

अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ शमी के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं. कैफ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और चयनकर्ताओं से साफ-साफ जवाब मांगते हुए कहा कि आखिर शमी को किस बात की सजा दी जा रही है?

Advertisement

मोहम्मद कैफ ने कहा कि चयन प्रक्रिया में पूरी ईमानदारी होनी चाहिए. बोर्ड को सामने आकर यह वजह बतानी चाहिए कि शमी जैसा मैच विनर गेंदबाज आखिर टीम से बाहर क्यों है.

कैफ ने वर्कलोड मैनेजमेंट का तर्क देने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा कि शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं, विकेट चटका रहे हैं तो फिर क्या वजह है? मैंने कहीं पढ़ा कि वह छोटे स्पेल डाल रहे हैं, इसलिए उन्हें नहीं चुना जा रहा. अगर ऐसा है तो जसप्रीत बुमराह भी छोटे स्पेल ही डालते हैं और उन्हें बीच में आराम भी दिया जाता है.

कैफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी के शानदार आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कीवी बल्लेबाज शमी के नाम से ही कांपते हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धर्मशाला और वानखेड़े स्टेडियम (सेमीफाइनल) में शमी ने अकेले दम पर न्यूजीलैंड को घुटनों पर ला दिया था. कैफ का मानना है कि जैसे ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को पता चला होगा कि शमी इस दौरे पर नहीं आ रहे हैं, उन्होंने राहत की सांस ली होगी.

Advertisement

घरेलू क्रिकेट में शमी का गदर, फिर भी अनदेखी

अगर शमी की मौजूदा फॉर्म पर नजर डालें तो उन्होंने रणजी ट्रॉफी के 2025-26 सीजन में बंगाल के लिए 7 मैचों में 37 विकेट झटके थे, जिसमें 3 बार 5 विकेट हॉल शामिल थे. इस सीजन के पहले मैच में भी उन्होंने 5 विकेट चटकाकर अपनी फिटनेस साबित की थी. 

इसके बावजूद चयनकर्ताओं का यह रुख समझ से परे है, खासकर तब जब 36 साल के भुवनेश्वर कुमार की लगभग 4 साल बाद टी20 टीम में वापसी हो गई है, लेकिन शमी को एक भी फॉर्मेट के लायक नहीं समझा गया.

क्या खत्म हो गया शमी करियर?

मोहम्मद शमी पिछले करीब दो साल से लगातार चयनकर्ताओं की नजरों से दूर चल रहे हैं. इस लंबे अंतराल के दौरान वह देश के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके हैं. उनके करियर के इस दौर पर नजर डालें तो उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला मार्च 2025 में खेला था. 9 मार्च 2025 को दुबई के मैदान पर चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच में शमी आखिरी बार भारतीय जर्सी में नजर आए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »