IPL 2027 में पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर की होगी एंट्री? क्या कोहली-रोहित के साथ खेलने का पूरा होगा सपना!

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के लिए आईपीएल में खेलने का रास्ता साफ हो गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई टीम ऑक्शन में उन पर दांव लगाती है? या फिर मोहम्मद आमिर का आईपीएल खेलने का सपना बस एक सपना बनकर ही रह जाएगा.

Advertisement
मोहम्मद आमिर ने आईपीएल खेलने पर तोड़ी चुप्पी (PHOTO: Reuters) मोहम्मद आमिर ने आईपीएल खेलने पर तोड़ी चुप्पी (PHOTO: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर चर्चा में हैं. दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की इच्छा मोहम्मद आमिर कई बार जता चुके हैं. अब एक बार फिर उन्होंने आईपीएल पर बड़ा बयान दिया है.

ब्रिटेन की नागरिकता हासिल करने के बाद मोहम्मद आमिर के लिए आईपीएल के दरवाजे खुल गए हैं. हालांकि, क्या वह आईपीएल में खेलते नजर आएंगे? इस सवाल पर आमिर ने खुद स्थिति साफ की है.

Advertisement

इंग्लैंड की टी20 लीग द हंड्रेड के दौरान बातचीत करते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा कि उन्होंने अभी तक आईपीएल में खेलने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. उन्होंने आगे कहा कि मैं 2027 से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलूंगा. जहां तक आईपीएल की बात है तो मुझे अभी नहीं पता कि मैं इसमें हिस्सा लूंगा या नहीं.

पाक खिलाड़ियों की IPL में नो एंट्री

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने पर पाबंदी है. हालांकि, मोहम्मद आमिर ने अपनी पत्नी नरजिस खान के जरिए ब्रिटेन की नागरिकता हासिल की है. आमिर की पत्नी ब्रिटिश नागरिक हैं. 

मोहम्मद आमिर की खुल सकती है किस्मत?

यूके में रहने की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब आमिर आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश नागरिक बन चुके हैं. इस नागरिकता के कारण अब वे आईपीएल के ऑक्शन में एक ब्रिटिश खिलाड़ी के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इससे पहले पाकिस्तान के ही अजहर महमूद भी ब्रिटिश पासपोर्ट के जरिए आईपीएल में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल चुके हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- विदेशी कोच आए, गए... अब माइक स्मिथ क्या बदल पाएंगे पाकिस्तान की बल्लेबाजी? 

ऐसे में मोहम्मद आमिर की भी किस्मत खुल सकती है. मोहम्मद आमिर कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि अगर भविष्य में कभी मौका मिला तो वह विराट कोहली की आरसीबी और रोहित शर्मा वाली मुंबई इंडियंस टीम के लिए आईपीएल खेलना चाहते हैं. 

इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में भी बदला दर्जा

ब्रिटिश पासपोर्ट मिलने के बाद आमिर अब इंग्लैंड के घरेलू टी20 टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट में नॉटिंघमशायर और द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए बतौर घरेलू खिलाड़ी खेल रहे हैं. यानी अब उन्हें विदेशी खिलाड़ी के कोटे में नहीं गिना जाता. साल 2024 के टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए तीनों ही फॉर्मेट में अपना दमखम दिखाने का काम किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »