6,6,6,6,6... इस क्रिकेटर ने MLC में मचाया तहलका, स्टीव स्मिथ भी देखते रह गए

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने मेजर लीग क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैन्स को रोमांचित कर दिया. वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ मुकाबले में सिएटल ओर्कास के कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने एक ही ओवर में 5 छक्के जड़ दिए.

Advertisement
मार्कस स्टोइनिस ने मेजर लीग क्रिकेट में काटा गदर... (Photo: Sportzpics) मार्कस स्टोइनिस ने मेजर लीग क्रिकेट में काटा गदर... (Photo: Sportzpics)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • ओकलैंड,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में शुक्रवार (26 जून) को खेले गए मुकाबले में सिएटल ओर्कास के कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली. ओकलैंड के ओकलैंड कोलिजीयम में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ मैच में स्टोइनिस ने एक ही ओवर में 5 छक्के जड़कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

मार्कस स्टोइनिस जब बल्लेबाजी के लिए आए, तो वो शुरुआत में संघर्ष करते दिए. उन्होंने अपनी पहली 6 गेंदों पर केवल 4 रन बनाए थे., लेकिन जैसे ही उनकी नजरें जमीं, उन्होंने अपना गियर बदल दिया और गेंदबाजों पर हमला बोल दिया.

Advertisement

पारी का 17वां ओवर लेकर आए इयान हॉलैंड इस ऑलराउंडर के निशाने पर आ गए. मार्कस स्टोइनिस ने ओवर की पहली चार गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़ दिए. वॉशिंगटन फ्रीडम के कप्तान स्टीव स्मिथ भी यह नजारा देखकर निराश नजर आए. हॉलैंड ने पांचवीं गेंद थोड़ी धीमी डालकर स्टोइनिस को कोई रन नहीं बनाने दिया.

हालांकि मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी गेंद को बाउंड्री के बाहर भेज दिया और ओवर में कुल 30 रन बटोर लिए. स्टोइनिस ने 6 छक्के की मदद से 16 बॉल पर 42 रन बनाए और सिएटल की रनगति को नई रफ्तार दी. हालांकि 18वें ओवर में मार्को जानसेन ने उन्हें आउट कर दिया. जानसेन ने इसी ओवर में दासुन शनाका का विकेट भी लिया और सिर्फ 9 रन खर्च किए.

शिमरॉन हेटमायर भी चमके
इससे पहले टिम सीफर्ट ने सिएटल ओर्कास को तेज शुरुआत दिलाई. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बना लिए. शायन जहांगीर ने 22 रनों का योगदान दिया, जबकि मैथ्यू ब्रीट्जके (32 रन) ने भी उपयोगी पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अंतिम ओवरों में शिमरॉन हेटमायर ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. हेटमायर ने आखिरी ओवर में जैक एडवर्ड्स की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर सिएटल की इनिंग्स का शानदार अंत किया.

Advertisement

सिएटल ओर्कास ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 227 रन बनाए. यह स्कोर वॉशिंगटन फ्रीडम के गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था. सिएटल की इस पारी में कुल 23 छक्के लगे. बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम 16.2 ओवरों में 139 रनों पर सिमट गई.

यानी सिएटल ओर्कास ने 88 रनों से बड़ी जीत हासिल की. वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए अमिला अपोंसो ने नाबाद 31 और इयान हॉलैंड ने 26 रनों का योगदान दिया. सिएटल ओर्कास की ओर से जसदीप सिंह ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर पांच विकेट झटके. जसदीप को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »