LSG vs PBKS, IPL 2026 Live Score: जारी है लखनऊ की बैटिंग, सामने है श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स, अर्जुन तेंदुलकर को भी मौका

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, IPL Live Cricket Score: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं. पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है.

Advertisement
आईपीएल में आज लखनऊ-पंजाब की टक्कर. (Photo: AFP) आईपीएल में आज लखनऊ-पंजाब की टक्कर. (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लखनऊ,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-68 में आज (23 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस पंजाब किंग्स ने जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया.

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी. पंजाब किंग्स ने 13 मैच खेलकर 6 में जीत दर्ज की है और उसके 13 अंक हैं. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो गई थी. लखनऊ सुपर जायंट्स के 13 मुकाबलों से 8 पॉइंट्स हैं. लखनऊ-पंजाब मैच से जुड़े अपडेट के लिए नीचे दिए गए स्कोरकार्ड को रिफ्रेश करते रहिए...

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मुकाबले जीते. वहीं पंजाब किंग्स को 4 मैचों में जीत नसीब हुई. दोनों टीमें मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. 19 अप्रैल 2026 को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से परास्त किया था.

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: अर्शिन कुलकर्णी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलक, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसेन, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाक.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement