लोढ़ा पैनल ने 28 अगस्त को बुलाई आपात बैठक

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त जस्टिस आर एम लोढ़ा पैनल बीसीसीआई से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए 28 अगस्त को बैठक करेगा जिसमें बोर्ड के खिलाफ मिली कई शिकायतें भी शामिल होंगी.

Advertisement
जस्टिस आर एम लोढ़ा जस्टिस आर एम लोढ़ा

अभिजीत श्रीवास्तव / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त जस्टिस आर एम लोढ़ा पैनल बीसीसीआई से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए 28 अगस्त को बैठक करेगा जिसमें बोर्ड के खिलाफ मिली कई शिकायतें भी शामिल होंगी.

लोढ़ा पैनल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘बोर्ड के खिलाफ मिली कई शिकायतों को देखते हुए लोढ़ा समिति 28 अगस्त रविवार को नई दिल्ली में आपात बैठक करेगी.’ मिली शिकायतें किस संबंध में है, इस बारे में पूछने पर सूत्र ने कहा, ‘यह गोपनीय है. इस बैठक के आयोजन स्थल पर भी अभी फैसला नहीं हुआ है.’

Advertisement

बीसीसीआई के सालाना आम बैठक 21 सितंबर को करने की घोषणा का मुद्दा भी इस चर्चा में शामिल होगा. संभावना जताई जा रही है कि समिति अपने विवेकाधिकार का इस्तेमाल करते हुए इस बैठक को ‘अमान्य’ घोषित करेगी.

बीसीसीआई 11 प्वाइंट के सुधार को लागू करने के संबंध में अपनी पहली अनुपालन रिपोर्ट 15 अक्टूबर तक सौंपने के लिए तैयार है. हालांकि बीसीसीआई की पिछले सोमवार को हुई कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान फैसला हुआ कि बोर्ड अपनी समीक्षा याचिका के फैसले का इंतजार करेगा जो उसने सुप्रीम कोर्ट में दायर की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »