शाहरुख की टीम बनी MLC चैम्पियन, 1 रन से जीता खिताबी मैच, सुनील नरेन-जेसन होल्डर रहे जीत के हीरो

सुनील नरेन और जेसन होल्डर के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के रोमांचक फाइनल में वॉशिंगटन फ्रीडम को 1 रन से हराकर पहली बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया.

Advertisement
LA नाइट राइडर्स ने जीती मेजर लीग क्रिकेट (Photo: X/MLCricket) LA नाइट राइडर्स ने जीती मेजर लीग क्रिकेट (Photo: X/MLCricket)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • ओकलैंड,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के फाइनल में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LA Knight Riders) ने रोमांचक मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम को 1 रन से हराया. रविवार (19 जुलाई) को ओकलैंड के ओकलैंड कोलिजियम में आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में नाइट राइडर्स ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. शाहरुख खान की सह-मालिकाना हक वाली इस टीम ने पहली बार एमएलसी खिताब जीता है.

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए LA नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 164 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नरेन और कप्तान जेसन होल्डर ने कमाल दिखाते हुए 3-3 विकेट झटके और वॉशिंगटन फ्रीडम की बल्लेबाजी की कमर ही तोड़ दी.

हालांकि वॉशिंगटन फ्रीडम ने आखिरी ओवर तक संघर्ष किया और जीत के बेहद करीब पहुंच गई, लेकिन अंतिम गेंद पर रन आउट के साथ उनकी उम्मीदें टूट गईं.

LA नाइट राइडर्स ने सिर्फ 1 रन से मैच जीतकर पहली बार MLC ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. यह जीत नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के लिए बेहद खास रही, क्योंकि अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में टीम ने पहली बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है.

यह भी पढ़ें: 'रोहित शर्मा को हटाया तो व‍िराट कोहली भी लेंगे संन्यास', इस पाकिस्तानी क्रिकेटर की BCCI को बड़ी चेतावनी

Advertisement

अनुभवी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और आखिरी ओवर में संयम ने LA नाइट राइडर्स को ऐतिहासिक जीत दिलाई है. सुनील नरेन को उनके इस प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

वहीं सुनील नरेन को पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के खिताब से भी नवाजा गया है. सुनील नरेन ने मेजर लीग क्रिकेट में 18 विकेट झटक कर 204 रन भी बनाए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »