'इंग्लैंड का कोच बनता तो पत्नी तलाक दे देती...', ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने क्यों कही ऐसी बात?

जस्टिन लैंगर ने इंग्लैंड का हेड कोच बनने से जुड़े सवाल का दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा कि अगर वह यह नौकरी स्वीकार करते तो उनकी पत्नी उन्हें तलाक दे देतीं और दोस्त भी उनका साथ छोड़ देते.

Advertisement
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच जस्टिन लैंगर. (Photo: Reuters) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच जस्टिन लैंगर. (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मैैके,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम्स के बीच प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं है. एशेज में दोनों टीमें मैदान पर एक-दूसरे को हराने के लिए पूरी ताकत लगाती हैं, लेकिन इसका असर पूर्व खिलाड़ियों पर भी दिखाई देता है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ने इंग्लैंड की कोचिंग से जुड़े सवाल पर ऐसा जवाब दिया, जिसने इस प्रतिद्वंद्विता को एक बार फिर चर्चा में ला दिया.

Advertisement

जस्टिन लैंगर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह इंग्लैंड के हेड कोच बन जाते तो उनकी पत्नी उन्हें तलाक दे देतीं. ब्रैंडन मैक्कुलम के हटने के बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए हेड कोच की रेस में जस्टिन लैंगर भी शामिल थे. हालांकि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को यह जिम्मेदारी सौंपी.

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के बीच आयोजित मैके टेस्ट मैच के दौरान पत्रकार टॉम मॉरिस ने जस्टिन लैंगर से पूछा कि क्या उन्हें इंग्लैंड का कोच बनने का प्रस्ताव मिला था. लैंगर ने इससे इनकार किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने अंदाज में बताया कि इंग्लैंड की नौकरी स्वीकार करना उनके लिए कितना मुश्किल फैसला होता. लैंगर ने कहा, 'मेरी पत्नी सचमुच मुझे तलाक दे देती और मेरी बेटियां भी मुझसे दूर हो जातीं. रिकी (रिकी पोटिंग), हेडोस (मैथ्यू हेडन) और मेरे बाकी दोस्त भी ऐसा ही करते. इसलिए नहीं, यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.'

Advertisement

इस बातचीत में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी मौजूद थे. जस्टिन लैंगर का जवाब सुनकर पोंटिंग ने मुस्कुराते हुए कहा, 'चिंता मत करो.' लैंगर की टिप्पणी मजाकिया जरूर थी, लेकिन उसके पीछे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की ऐतिहासिक क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता साफ नजर आई. लैंगर ने स्टीफन फ्लेमिंग की नियुक्ति पर गंभीरता से अपनी राय रखी. उन्होंने ईसीबी के फैसले को सही समय पर उठाया गया अच्छा कदम बताया.

जस्टिन लैंगर ने कहा, 'मुझे लगता है कि टाइमिंग बिल्कुल सही थी. स्टीफन फ्लेमिंग चेन्नई से अलग हुए थे और इंग्लैंड ने उन्हें अपने साथ जोड़ने का मौका पकड़ लिया. वह शांत रहते हैं और उनका क्रिकेटिंग दिमाग शानदार है.'

स्टीफन फ्लेमिंग के पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लंबा कोचिंग अनुभव है. वह एक दशक से भी ज्यादा समय तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हेड कोच रहे और उनके कार्यकाल में टीम ने पांच आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) खिताब जीते. खिलाड़ियों को संभालने और लंबे समय तक सफल टीम तैयार करने का उनका अनुभव इंग्लैंड के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

स्टीफल फ्लेमिंग ने अभी इंग्लिश टीम की जिम्मेदारी नहीं संभाली है. पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में मार्कस ट्रेस्कोथिक हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं. लीड्स में खेले गए टेस्ट में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को पारी और 103 रनों से हराया था. जस्टिन लैंगर का मानना है कि फ्लेमिंग का शांत स्वभाव और क्रिकेट की गहरी समझ इंग्लैंड के टेस्ट सेटअप के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »