28 की उम्र में इस क्रिकेटर ने लिया संन्यास, आयरलैंड के लिए खेले 3 टी20 वर्ल्ड कप

28 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कहने के साथ बेन व्हाइट का करियर समाप्त हो गया है. आयरलैंड के लिए तीनों प्रारूपों में विकेट लेने वाले इस लेग स्पिनर ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी.

Advertisement
बेन व्हाइट ने संन्यास का किया ऐलान, शानदार रहा टी20 करियर. (Photo: ICC/Getty Images) बेन व्हाइट ने संन्यास का किया ऐलान, शानदार रहा टी20 करियर. (Photo: ICC/Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • डबलिन,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

आयरलैंड के लेग स्पिनर बेन व्हाइट ने महज 28 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 41 विकेट हासिल किए. व्हाइट ने दिसंबर 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था.

बेन व्हाइट ने 2021 में आयरलैंड की सीनियर टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. इससे पहले उन्होंने उसी साल की शुरुआत में बांग्लादेश दौरे पर आयरलैंड वॉल्व्स के साथ अपने प्रदर्शन से पहचान बनाई थी. इसके बाद वह टीम के नियमित खिलाड़ियों में शामिल हो गए.

Advertisement

व्हाइट आयरलैंड की ओर से 2021, 2024 और 2026 के आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम का हिस्सा रहे. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों प्रारूपों में देश का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली रहा. टी20 इंटरनेशनल में व्हाइट ने औसतन हर 20 गेंद पर एक विकेट हासिल किया. इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ 2024 में आया, जब उन्होंने 20 रन देकर चार विकेट झटके.

बेन व्हाइट ने आयरलैंड के लिए 3 टेस्ट, 2 ओडीआई और 38 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भाग लिया. इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 109 की औसत से 4 विकेट झटके. वहीं वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम पर 118 की औसत से 1 विकेट दर्ज हैं. टी20 इंटरनेशनल में व्हाइट में 27.38 के एवरेज से 38 विकेट झटके.

Advertisement


बेन व्हाइट ने आयरलैंड के घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया. वह लेइनस्टर लाइटनिंग, नॉर्दर्न नाइट्स, मुंस्टर रेड्स, फीनिक्स और सीएसएनआई जैसी टीमों के लिए खेले. 2021 की इंटर-प्रोविंशियल टी20 ट्रॉफी में व्हाइट 17 विकेटों के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे. वहीं, 2024 की आयरिश सीनियर कप के फाइनल में उन्होंने 34 रन देकर पांच विकेट लिए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

अपने फैसले पर बेन व्हाइट ने क्रिकेट आयरलैंड का आभार जताया. उन्होंने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना उनका बचपन का सपना था और उन्हें सर्वोच्च स्तर पर खेलने का अवसर देने के लिए वह बोर्ड के हमेशा आभारी रहेंगे. व्हाइट ने कहा, 'आयरलैंड की ओर से तीन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलना और टेस्ट क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करना ऐसी उपलब्धियां थीं, जिनकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. इन अनुभवों और यादों पर उन्हें हमेशा गर्व रहेगा.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »