IPL Retention: किस टीम ने रिटेंशन में कितना किया खर्च... जानें पर्स में अब कितने रुपये बचे?

IPL 2022 के लिए सभी फ्रेंचाइजीज ने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट BCCI को सौंप दी. इस रिटेंशन प्रक्रिया में सभी टीमों ने अपने पसंदीदा प्लेयर्स को रिटेन किया है. इसके लिए उन्होंने जमकर पैसा भी लुटाया है. जानिए किस टीम के पर्स में बचा ज्यादा पैसा...

Advertisement
Mayank Agarwal and Preityk Zinta (Twitter/PBKS) Mayank Agarwal and Preityk Zinta (Twitter/PBKS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST
  • सभी IPL टीम ने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट सौंपी
  • पंजाब किंग्स ने सबसे कम 2 प्लेयर्स रिटेन किए
  • पंजाब टीम के पर्स में बचे सबसे ज्यादा पैसे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के लिए मेगा ऑक्शन जल्द होने वाला है. इससे पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन किए प्लेयर्स की लिस्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सौंप दी है. इस रिटेंशन प्रक्रिया में सभी टीमों ने अपने पसंदीदा प्लेयर्स को रिटेन किया है. इसके लिए उन्होंने जमकर पैसा भी लुटाया है. 

दरअसल, बीसीसीआई ने हर टीम को सिर्फ 4 ही खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति दी थी, जिसमें कम से कम एक और ज्यादा से ज्यादा दो विदेशी खिलाड़ी रख सकते थे. सभी रिटेन प्लेयर्स के लिए बीसीसीआई ने एक राशि भी निर्धारित की थी. उसी के तहत सभी फ्रेंचाइजीज ने प्लेयर्स को रिटेन किए हैं.

Advertisement

हर टीम के पर्स में थे 90 करोड़ रुपए

भारतीय बोर्ड ने इस बार सभी फ्रेंचाइजीज को खिलाड़ी रिटेन करने और नीलामी में खरीदने के लिए 90 करोड़ रुपए खर्च करने की अनुमति दी. ऐसे में रिटेंशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपए बचे हैं, क्योंकि उन्होंने सिर्फ दो ही खिलाड़ियों को रिटेन किया है. इन दो प्लेयर्स पर पंजाब टीम ने सिर्फ 18 करोड़ रुपए ही खर्च किए हैं.

 

दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में सबसे कम पैसा

वहीं, सबसे कम पैसा दिल्ली कैपिटल्स टीम के पर्स में बचा हुआ है. इस टीम ने कप्तान ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया. सभी पर 42.50 करोड़ रुपए खर्च किए. अब मेगा ऑक्शन में बाकी प्लेयर्स खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी के पर्स में सिर्फ 47.50 करोड़ रुपए ही बाकी बचे हैं. आइए जानते हैं किस टीम ने कितने प्लेयर्स रिटेन किए और उनके पर्स में कितने रुपए बचे...

Advertisement

किस टीम के पर्स में बचे कितने रुपए (करोड़ में)

टीम रिटेन प्लेयर्स खर्च रुपए पर्स में बचे रुपए
 पंजाब किंग्स 2 18 72
 सनराइजर्स हैदराबाद 3 22 68
 राजस्थान रॉयल्स 3 28 62
 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 33 57
 चेन्नई सुपर किंग्स 4 42 48
 कोलकाता नाइट राइडर्स 4 42 48
 मुंबई इंडियंस 4 42 48
 दिल्ली कैपिटल्स 4 42.5 47.5

 

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement