करोड़ों लुटाए, रन फिर भी नहीं आए! IPL का सबसे महंगा 'अनफिनिश्ड प्रोजेक्ट'

आईपीएल में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिस पर हर साल किसी ना किसी टीम ने करोड़ों खर्च कर भरोसा जताया, लेकिन मैदान पर यह खिलाड़ी उम्मीदों पर कभी खरा नहीं उतर सका. इस खिलाड़ी ने पिछले 6 सालों में करोड़ों कमाए, लेकिन फ्रेंचाइजी टीमों को पूरा फायदा कभी नहीं मिला.

Advertisement
शाहरुख खान के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है. (Photo: PTI) शाहरुख खान के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ₹38 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाला एक खिलाड़ी अब तक अपनी छाप छोड़ने के लिए संघर्ष करता दिखा है. पिछले 6 सालों से लगातार आईपीएल के हर सीजन में टीमों ने इस खिलाड़ी को मौके दिए, लेकिन किसी भी सीजन में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन बल्ले और गेंद से बड़ा असर नहीं छोड़ पाया. 

हम बात कर रहे हैं आईपीएल में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले शाहरुख खान की, जिन पर हर साल फ्रेंचाइजी टीमों ने बड़ा दांव लगाया. शाहरुख खान तमिलनाडु से आते हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी एवं ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. शाहरुख घरेलू क्रिकेट में 100 से ज्यादा टी20 मुकाबले खेल चुके हैं और निचले क्रम में तेज रन बनाने के चलते फिनिशर का रोल अदा करते हैं.

Advertisement

अब फिनिशर के रोल में फिट नहीं!
शाहरुख खान को आईपीएल में पहली बार साल 2021 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने ₹5.25 करोड़ में खरीदा था. हालांकि, उनका पहला सीजन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन उसी साल उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर फिर से सुर्खियां बटोरीं. तमिलनाडु के लिए खेलते हुए उन्होंने आखिरी ओवर में 16 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर टीम को खिताब जिताया था. शाहरुख 2022 और 2023 सीजन में भी पंजाब किंग्स के साथ जुड़े रहे और पंजाब किंग्स ने उन्हें दोनों साल 9-9 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. हालांकि शुरुआती कुछ मुकाबलों में उन्होंने अपनी पावर हिटिंग की झलक भी दिखाई. 

इसके बाद आईपीएल 2024 के लिए आयोजित मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटन्स (GT) ने शाहरुख खान को ₹7.4 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया. फिर 2025 सीजन के लिए आयोजित आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटन्स ने शाहरुख को ₹4 करोड़ में रिटेन किया. आईपीएल 2026 के लिए भी गुजरात टाइटन्स ने उन पर भरोसा दिखाया और ₹4 करोड़ में अपनी टीम में बरकरार रखा. शाहरुख खान ने 6 साल में आईपीएल में 64 मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 147.90 की स्ट्राइक रेट से 775 रन बनाए हैं.    

Advertisement

अब नजर डालते हैं शाहरुख खान के IPL में प्रदर्शन पर...

IPL 2021
मैच: 11
कुल रन: 153
औसत: 21.85
स्ट्राइक रेट: 134.21
अर्धशतक: 0
शतक: 0

IPL 2022
मैच: 8
कुल रन: 117
औसत: 16.71
स्ट्राइक रेट: 108.33
अर्धशतक: 0
शतक: 0

IPL 2023
मैच: 14
कुल रन: 156
औसत: 22.29
स्ट्राइक रेट: 165.95
अर्धशतक: 0
शतक: 0

IPL 2024
मैच: 7
कुल रन: 127
औसत: 18.14
स्ट्राइक रेट: 169.33
अर्धशतक: 1
शतक: 0

IPL 2025
मैच: 15
कुल रन: 179
औसत: 29.83
स्ट्राइक रेट: 179.00
अर्धशतक: 1
शतक: 0
विकेट: 1 

हालांकि आईपीएल का 19वां सीजन अब भी चल रहा है. इस आईपीएल सीजन में शाहरुख खान ने 9 मैचो में 130.30 की स्ट्राइक रेट से महज 43 रन बनाए हैं. अब आगे देखना ये होगा कि अगले साल आईपीएल में शाहरुख खान का प्रदर्शन कैसा रहेगा.

(Report: Vijay Singh)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement