IPL में होंगे 74 से 94 मैच? क्या अब 12 टीमें भ‍िड़ेंगी! चेयरमैन ने बता द‍िया पूरा गेम प्लान

IPL में 74 से 94 मैच और 10 से 12 टीमों का व‍िस्तार क्या हो पाएगा? इसे लेकर IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने पूरी स्थ‍ित‍ि साफ की है. ब्रॉडकास्टर्स और मौसम की चुनौतियों के कारण 2027 तक 74 मैच ही होंगे. उन्होंने कहा कि IPL विस्तार का फैसला भविष्य की बड़ी विंडो पर निर्भर करेगा.

Advertisement
चेयरमैन अरुण धूमल ने आईपीएल के व‍िस्तार पर बड़ा खुलासा किया है (Photo: PTI) चेयरमैन अरुण धूमल ने आईपीएल के व‍िस्तार पर बड़ा खुलासा किया है (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मैचों और टीमों की संख्या बढ़ाने की चर्चा लंबे समय से चल रही है, लेकिन फिलहाल इसमें कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने साफ कर दिया है कि 74 से 94 मैचों तक विस्तार और 10 से 12 टीमों तक बढ़ाने की योजना अभी अटकी हुई है. 

IPL का आगाज 2008 में आठ टीमों के साथ हुआ था. बाद में दो नई टीमों की एंट्री हुई, लेकिन कुछ समय बाद वे बाहर भी हो गईं. 2022 में एक बार फिर दो नई टीमों को जोड़कर लीग को 10 टीमों तक विस्तार दिया गया. इसके बावजूद मैचों की कुल संख्या 74 ही बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी, फ‍िर केएल राहुल और अब ऋषभ पंत, संजीव गोयनका की टीम में कप्तानी आसान नहीं? क्यों होती है हर बार तनातनी

Advertisement

दरअसल, जब पिछली बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने मीडिया राइट्स बेचे थे, तब प्लान था कि शुरुआती दो साल 74 मैच खेले जाएंगे और उसके बाद इसे बढ़ाकर 94 मैच कर दिया जाएगा. हालांकि, यह योजना अब तक लागू नहीं हो सकी है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि 2027 सीजन में भी IPL 74 मैचों के साथ ही खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: IPL Schedule 2022: 65 दिन में 74 मैच, जानिए 10 टीमों के बीच कब-कब होगी टक्कर

अरुण धूमल ने 'फाइनेंशियल टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बताया कि IPL में 94 मैच कराने के लिए बड़ी विंडो की जरूरत है. लेकिन मौजूदा फ्यूचर टूर प्रोग्राम  (FTP) पहले से ही द्विपक्षीय सीरीज के शेड्यूल से भरा हुआ है, जिससे IPL के लिए अतिरिक्त समय निकालना मुश्किल हो जाता है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि IPL के लिए मौजूदा विंडो मार्च के मध्य से मई के अंत तक सीमित है. जून के बाद भारत के दक्षिणी हिस्सों में मानसून शुरू हो जाता है, जिससे मैच कराना व्यावहारिक नहीं रहता. ऐसे में अगर इसी विंडो में 74 से 94 मैच कराने की कोशिश की जाए, तो रोजाना ज्यादा डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) कराने पड़ेंगे, जो ब्रॉडकास्टर्स के लिहाज से सही नहीं है.
यह भी पढ़ें: रन 'चुराने' का लालच पड़ा KKR पर भारी, इन 2 ब्लंडर ने लिख दी हार की कहानी

धूमल ने यह भी साफ किया कि ब्रॉडकास्टर्स के हितों को ध्यान में रखना जरूरी है, क्योंकि IPL का बड़ा हिस्सा टीवी और डिजिटल व्यूअरशिप पर निर्भर करता है. इसलिए फिलहाल 74 मैचों के फॉर्मेट को ही बनाए रखा गया है.

टीमों की संख्या बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला भी विंडो पर ही निर्भर करता है. अगर टीमों की संख्या 12 की जाती है, तो होम और अवे फॉर्मेट के तहत शेड्यूल बनाना और भी जटिल हो जाएगा. ऐसे में पहले मौजूदा 10 टीमों के साथ मैचों की संख्या बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा.

उन्होंने यह भी माना कि IPL में नई टीमों को लेकर काफी रुचि है, लेकिन कोई भी बड़ा फैसला तभी लिया जाएगा जब ICC के साथ अगले FTP चक्र में बड़ी विंडो सुनिश्चित हो पाएगी.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement