IPL-11: खाली समय में गेल को हिंदी बोलना सिखा रहे हैं युवराज

अपने पहले ही मैच में धमाकेदार जीत के साथ आगाज करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं और अपने खाली समय में मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

Advertisement
गेले के साथ मस्ती करते युवराज और अश्विन गेले के साथ मस्ती करते युवराज और अश्विन

तरुण वर्मा

  • मोहाली ,
  • 11 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

आईपीएल सीजन 11 का रोमांच चरम पर है ही, साथ में मैदान से बाहर खिलाड़ी भी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. अपने पहले ही मैच में धमाकेदार जीत के साथ आगाज करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं और अपने खाली समय में मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

Advertisement

हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है. जिसमे वह कप्तान रविचंद्रन अश्विन और धुरंधर क्रिस गेल के साथ दिख रहे हैं. 

इस तस्वीर में यह तीनो खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहे हैं. साथ ही युवराज ने इस फोटो के कैप्शन लिखा है कि 'जब यूनिवर्सल बॉस हिंदी बोलते हैं! यात्रा के बाद शूटिंग.'

आपको बता दें कि यह कैप्शन युवराज सिंह ने क्रिस गेल के लिए डाला है और भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल के दौरान खाली समय में गेल को हिंदी सिखा रहे हैं.

कुछ ही दिन पहले गेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पंजाबी अवतार में भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं. गेल के इस भांगड़ा ने उनके गंगनम डांस को भी फेल कर दिया जिसके लिए वह जाने जाते हैं.

Advertisement

बता दें कि इस बार आईपीएल नीलामी में क्रिस गेल पहले दो राउंड में अनसोल्ड रहे थे, आखिरकार तीसरी बार में किंग्स इलेवन ने मौके का फायदा उठाते हुए गेल को हाथ से निकलने नहीं दिया और अपने पर्स के दो करोड़ रु. गेल पर लगा दिए.

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बिक जाने के बाद गेल के फैंस को काफी राहत मिली. एक समय तो ऐसा लग रहा था कि इस बार गेल के बिना यह आईपीएल फीका रहेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement