शुरू हो गई युवराज सिंह की IPL मास्टर क्लास, करुण नायर को दी स्पेशल ट्रेन‍िंग, VIDEO

युवराज सिंह द‍िल्ली कैप‍िटल्स के अस‍िस्टेंट कोच और बैट‍िंग कोच बने हैं. अब उनका एक नया वीड‍ियो सामने आया है, जहां वो टीम के बैटर करुण नायर को स्पेशल कोच‍िंग देते हुए नजर आए.

Advertisement
युवराज सिंह की पाठशाला में करुण नायर! IPL से पहले मिली खास ट्रेनिंग (Photo: X/@DelhiCapitals) युवराज सिंह की पाठशाला में करुण नायर! IPL से पहले मिली खास ट्रेनिंग (Photo: X/@DelhiCapitals)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी IPL 2027 सीजन के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर 'काम शुरू हो गया है'  लिखकर प्री-सीजन ट्रेनिंग (Pre-season Training) की शुरुआत का ऐलान किया. इसके साथ ही टीम ने अपने ट्रेनिंग सेंटर से 25 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया. हालांकि यह ट्रेन‍िंंग कहां हो रही है, इस बात का खुलासा फ्रेंचाइजी की ओर से नही हुआ है.  

Advertisement

वीडियो में 34 साल के करुण नायर पूरे बैटिंग गियर में नेट्स पर अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं. फुटेज में वह गेंदों का सामना करते हुए ड्राइव और दूसरे शॉट्स खेलते नजर आते हैं. इस दौरान द‍िल्ली कैप‍िटल्स के अस‍िस्टेंट कोच और बैट‍िंग कोच युवराज सिंह उन्हें लगातार फीडबैक देता सुनाई दे रहे हैं. 

करुण के शॉट्स पर कोच 'लवली हेड', 'शॉट!' और 'नाइस हैंड्स, करुण!' जैसे शब्द कहते हुए नजर आए. वीडियो में बल्लेबाजी अभ्यास के साथ युवराज के बारीकी से काम करने की झलक भी द‍िख रही है.  ध्यान रहे 44 साल के युवराज इस दौरान टीम हेड कोच 54 साल के सौरव गांगुली के साथ मिलकर काम करेंगे. 

मैं तो आपका अस‍िस्टेंट हूं, गांगुली के लिए युवराज का वीड‍ियो 
वहीं द‍िल्ली कैप‍िटल्स ने युवराज सिंह के दो वीड‍ियो शुक्रवार को शेयर किए, जहां वो एक वीड‍ियो में खुद  बल्लेबाजी करते द‍िखाई दे रहे हैं. वहीं एक दूसरे वीड‍ियो में वो सौरव गांगुली को लेकर बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सौरव गांगुली ने उनसे यह काम (द‍िल्ली कैप‍िटल्स की बैट‍िंग कोच‍िंग) करने के लिए कहा था. उन्होंने मुझसे यह भी पूछा था कि क्या तुम मेरे अस‍िस्टेंट बनना पसंद करोगे? मैंने उनसे तुरंत कहा कि प‍िछले 25 साल से मैं आपका अस‍िस्टेंट हूं. 

Advertisement

युवराज ने कई ख‍िलाड़‍ियों को किया ग्रूम 
पिछले कुछ साल में भारत के कई खिलाड़ियों ने बल्लेबाज के तौर पर अपनी सफलता में युवराज की अहम भूमिका का ज‍िक्र किया है. इनमें टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह शामिल हैं. 

युवराज द‍िल्ली कैप‍िटल्स के लिए खेल चुके हैं 
युवराज 2015 में कैपिटल्स के लिए 14 मैच भी खेले थे, उस सीज़न से पहले उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और उस वक्त वह IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी थे. उन्होंने टीम के लिए 248 रन बनाए और एक विकेट लिया.  कुल मिलाकर युवराज ने IPL में 132 मैच खेले, जिनमें 2750 रन बनाने के साथ 36 विकेट लिए. उन्होंने 2019 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से र‍िटायरमेंट ले लिया था. 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »