IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ी फिफ्टी फिर भी बना गए शर्मनाक रिकॉर्ड, इस क्लब में हुई एंट्री

ऋतुराज गायकवाड़ ने IPL 2026 में 49 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो IPL के सबसे धीमे अर्धशतकों में से एक है. उनकी धीमी शुरुआत के बावजूद, उन्होंने 74 रन बनाए और टीम को 158 तक पहुंचाने में मदद की, लेकिन CSK की शुरुआत काफी खराब रही थी.

Advertisement
सीएसके के कप्तान गायकवाड़ ने लंबे अर्से बाद फिफ्टी लगाई (Photo: ITG) सीएसके के कप्तान गायकवाड़ ने लंबे अर्से बाद फिफ्टी लगाई (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

ऋतुराज गायकवाड़ ने आखिरकार IPL 2026 में अपनी खराब फॉर्म से बाहर निकलते हुए पहला अर्धशतक लगाया, लेकिन यह पारी काफी धीमी रही. उन्होंने अपने 50 रन पूरे करने के लिए 49 गेंदें लीं, जिससे वह IPL के सबसे धीमे अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए.

ऋतुराज शुरुआत में बहुत धीमे खेले और 15वें ओवर तक उनकी बल्लेबाजी काफी संघर्षपूर्ण रही. हालांकि, 50 रन पूरे करने के बाद उन्होंने तेजी दिखाई और अंत में 60 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

Advertisement

अगर IPL इतिहास की बात करें, तो सबसे धीमा अर्धशतक ड्यूमिनी ने 55 गेंदों में बनाया था. इसके बाद पार्थिव पटेल ने 53 गेंदों में, फिर ड्यूमिनी ने ही 52 गेंदों में, डेविड वॉर्नर और गौतम गंभीर ने 50-50 गेंदों में अर्धशतक लगाए. सचिन तेंदुलकर और अब गायकवाड़ दोनों ने 49-49 गेंदों में अर्धशतक बनाए हैं.

CSK के लिए भी यह छठा सबसे धीमा अर्धशतक है. इससे पहले पार्थिव पटेल ने 53 गेंदों में, मैथ्यू हेडन ने 51 गेंदों में, मुरली विजय ने 50 और 49 गेंदों में, और ड्वेन स्मिथ ने 49 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. अब इस लिस्ट में रुतुराज का नाम भी जुड़ गया है.

यह भी पढ़ें: CSK vs GT, IPL 2026 Highlights: गुजरात ने सीएसके को 8 विकेट से रौंदा, साई ने खेली 87 रनों की पारी

Advertisement

मैच में क्या हुआ?

सीएसके और गुजरात के बीच खेले गए मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी की. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले में ही 3 विकेट गिर गए. संजू सैमसन 11 रन, उर्विल पटेल 4 रन और सरफराज खान बिना खाता खोले आउट हो गए. 6 ओवर में स्कोर सिर्फ 28/3 था.

10 ओवर तक हालत ज्यादा नहीं सुधरी और टीम 43/4 पर पहुंच गई. इसके बाद गायकवाड़ और शिवम दुबे (22 रन) ने 59 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला. आखिरी 5 ओवर में CSK ने तेजी दिखाई. कार्तिक शर्मा (9 गेंद में 15 रन) और जेमी ओवरटन (6 गेंद में 18 रन) ने तेजी से रन बनाए. आखिर में CSK ने 20 ओवर में 158/7 का स्कोर बनाया. लेकिन इसके जवाब में उतरी गुजरात की टीम ने ये मुकाबला आसानी से जीत लिया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement