IPL 2026 में एक नया सितारा उभरकर सामने आया है. सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज प्रफुल हिंज ने अपने डेब्यू मैच में ही ऐसा कमाल किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को खेले गए मुकाबले में हिंज ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.
पहले ओवर में ही ‘गेम ओवर’ जैसा असर
हिंज ने अपने स्पेल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की.
* दूसरी गेंद पर ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर आउट किया
* इसके बाद चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड किया
* और आखिरी गेंद पर प्रोटेरियस को कैच आउट कराकर तीसरा झटका दिया
सिर्फ 6 गेंदों में राजस्थान का टॉप ऑर्डर बिखर गया और टीम गहरे दबाव में आ गई.
कप्तान ईशान ने डेब्यू कर रहे इस गेंदबाज को पहला ही ओवर थमाया और हिंज ने उन्हें निराश भी नहीं किया.
आईपीएल में रचा इतिहास
आईपीएल के पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज का यह पहला उदाहरण है. इससे पहले आईपीएल के पहले ओवर में 32 बार गेंदबाजों ने 2 विकेट झटके थे. लेकिन कभी किसी गेंदबाज ने पहले ही ओवर में 3 विकेट नहीं लिया था. लेकिन प्रफुल ने इतिहास रचते हुए अपने और पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट झटक लिए.
कौन हैं प्रफुल हिंज
24 साल के प्रफुल हिंज को यह उनका पहला IPL मैच खेलने का मौका मिला है. उन्हें SRH ने ऑक्शन में 30 लाख रुपये (बेस प्राइस) में खरीदा था. वह एक मीडियम-फास्ट गेंदबाज़ हैं और अपनी विविधता (variation) के लिए जाने जाते हैं.
विदर्भ से IPL तक का सफर
हिंज नागपुर के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं. उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर SRH के अलावा मुंबई और गुजरात टाइटन्स ने भी उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया था. आखिरकार SRH टीम ने उन पर भरोसा जताया और स्क्वॉड में शामिल किया.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 16 बार 0 पर OUT, इस साल इतनी बार डक पर पवेलियन लौटे अभिषेक शर्मा, बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड
इंटरनेशनल गेंदबाजों के साथ ट्रेनिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रफुल 2022 से चेन्नई के मशहूर MRF पेस फाउंडेशन से जुड़े हैं. 2024 में वह ब्रिस्बेन भी गए, जहां उन्होंने हेजलवुड और रिचर्डसन जैसे तेज गेंदबाजों के साथ अभ्यास किया. इस अनुभव ने उनके खेल को और निखारा.
ऐसा रहा अब तक का करियर
* 10 फर्स्ट क्लास मैच: 27 विकेट (औसत 26.66)
* 6 लिस्ट-A मैच: 5 विकेट
* 1 टी20 मैच: 1 विकेट
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क