RCB vs DC, IPL 2026 Live Score: दिल्ली की बल्लेबाजी जारी, बेंगलुरु ने दिया है 176 रनों का टारगेट

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals IPL Live Cricket Score: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं. आरसीबी डिफेंडिग चैम्पियन है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है.

Advertisement
आईपीएल में बेंगलुरु-दिल्ली की टक्कर. (Photo: Reuters) आईपीएल में बेंगलुरु-दिल्ली की टक्कर. (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बेंगलुरु,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-26 में आज (18 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से है, दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 176 रनों का टारगेट दिया है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में शानदार रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ जीत हासिल की. जबकि राजस्थान रॉयल्स ने उसे परास्त किया था. दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडिंस को शिकस्त दी थी. फिर गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों उसे हार झेलनी पड़ी. बेंगलुरु-दिल्ली मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

Advertisement

ऐसी रही है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी रही. विराट कोहली और फिल साल्ट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की. कोहली तीन चौके की मदद से 19 रन बनाने के बाद लुंगी एनगिडी की गेंद पर पथुम निसंका को कैच थमा बैठे. इसके बाद साल्ट और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई. पडिक्कल (18 रन) को कप्तान अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा.

फिल साल्ट के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीसरा झटका लगा, जो कुलदीप यादव का शिकार बने. साल्ट ने 38 बॉल पर 63 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे. कप्तान रजत पाटीदार कुछ खास नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हुए.

यहां से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार अंतराल पर विकेट खोए, जिसके चलते वो काफी बड़ा स्कोर नहीं बना सकी. टिम डेविड (26 रन), रोमारियो शेफर्ड (1 रन), क्रुणाल पंड्या (12 रन) और जितेश शर्मा (14 रन) का प्रदर्शन बल्ले से उम्दा नहीं रहा. लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके.

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 मुकाबलों जीत हासिल की. जबकि 12 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को सफलता मिली. एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिसमें स्कोर 1-1 रहा था.

बेंगलुरु vs दिल्ली h2h
कुल IPL मैच: 33
बेंगलुरु ने जीते: 20
दिल्ली ने जीते: 12
बेनतीजा: 1

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड.
इम्पैक्ट सब: रसिक सलाम डार.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन और मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट सब: करुण नायर.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement