ओपनर ही हैं IPL 2026 के असली 'रन'वीर, 10 में 4 तो लेफ्टी, हैरान कर देगा ये ट्रेंड

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में लेफ्टी का दबदबा द‍िख रहा है. मौजूदा आईपीएल में टॉप 10 रन बनाने वालों में 6 ओपनर्स हैं. वहीं इन 6 बैटर्स में 4 लेफ्टी हैं. आइए इस आंकड़े को समझते हैं.

Advertisement
ओपनर्स का जलवा बरकरार, मिडिल ऑर्डर पीछे… आंकड़े कर देंगे हैरान (Photo: ITG) ओपनर्स का जलवा बरकरार, मिडिल ऑर्डर पीछे… आंकड़े कर देंगे हैरान (Photo: ITG)

कृष्ण कुमार

  • नई द‍िल्ली ,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में 21 अप्रैल तक कुल 31 मैच हो चुके हैं. अब तक ऑरेन्ज कैप की रेस में ओपनर्स का जलवा दिख रहा है. मौजूदा आईपीएल में अब तक रन बनाने के मामले में जो टॉप 10 बल्लेबाज हैं, उनमें 6 ओपनर्स हैं. वहीं इन 6 ओपनर्स में 4 तो लेफ्टी हैं. 

अभी टॉप 10 रन बनाने वालों की ल‍िस्ट में ओपनर्स की ही बात की जाए तो उनमें अभ‍िषेक शर्मा, शुभमन ग‍िल, व‍िराट कोहली, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, प्र‍ियांश आर्य हैं. 

Advertisement

यानी साफ है कि इस IPL में ओपनर्स का जलवा बरकरार है, मिडिल ऑर्डर काफी पीछे है. रन बनाने की रेस में यह एक नया ट्रेंड है. वहीं इस बार एक और दिलचस्प ट्रेंड भी सामने उभरकर आया है. ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-10 बल्लेबाजों में 4 लेफ्ट हैंडर ओपनर हैं, जो लगातार गेंदबाजों पर भारी पड़ रहे हैं. इनमें अभ‍िषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, प्रियांश आर्य हैं. 

यानी एक बात क्ल‍ियर कट तरीके से साफ है कि ज्यादातर खिलाड़ी ओपनिंग या टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि शुरुआती ओवरों का फायदा उठाना इस सीजन की सबसे बड़ी रणनीति बन चुकी है.

सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा इस समय 7 मैचों में 323 रन के साथ सबसे आगे हैं. उनका स्ट्राइक रेट 215.33 का है, जो बताता है कि वह सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि मैच का रुख भी बदल रहे हैं. 

Advertisement

मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के अभ‍िषेक शर्मा ने द‍िल्ली कैप‍िटल्स के ख‍िलाफ अपने घरेलू मैदान में 68 गेंदों पर 135 रनों की व‍िस्फोटक पारी खेली, इसमें 10 चौके और 10 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 198.53 हो गया. इस तरह वह ऑरेंज कैप होल्डर बन गए. ऑरेन्ज कैप होल्डर यानी अभी वर्तमान में सबसे ज्यादा IPL में रन बनाने वाले ख‍िलाड़ी. जो सबसे ज्यादा रन बनाएगा वो बनेगा ऑरेन्ज कैप व‍िनर. 

अभ‍िषेक के बाद रन बनाने की ल‍िस्ट में दूसरे नंबर पर हेनर‍िक क्लासेन हैं. जो म‍िड‍िल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. क्लासेन ने 320 रन ठोक दिए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 153.11 है.

गुजरात टाइटन्स के ओपनर शुभमन गिल 265 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर विराट कोहली 247 रन बनाकर चौथे नंबर पर काबिज हैं. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और म‍िड‍िल ऑर्डर बल्लेबाज रियान पराग भी 246 रन के साथ शानदार फॉर्म में हैं.

वहीं इस ल‍िस्ट में आगे देखें तो ईशान किशन (238 रन), रजत पाटीदार (230 रन), पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली(223 रन), राजस्थान के यशस्वी जायसवाल (223 रन) और प्रभसिमरन सिंह (211 रन) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि टॉप-10 में शामिल खिलाड़ियों में से ज्यादातर ओपनर या नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं. इससे यह साफ होता है कि टीमें अब शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाने पर जोर दे रही हैं, बजाय इसके कि मिडिल ऑर्डर पर निर्भर रहें.

Advertisement

लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन भी इस सीजन में बड़ा फैक्टर बनकर उभरा है. चार लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों की मौजूदगी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ रही है, जिससे टीमों को लगातार फायदा मिल रहा है.

कुल मिलाकर IPL 2026 में बैटिंग ट्रेंड पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है, जहां ओपनर्स ही असली ‘रनवीर’ बनकर उभर रहे हैं और मिडिल ऑर्डर सपोर्टिंग रोल में नजर आ रहा है.

आईपीएल 2026 के टॉप 10 रन बैटर (21 अप्रैल तक)

ख‍िलाड़ी पोजीशन मैच रन एवरेज स्ट्राइक रेट
अभ‍िषेक शर्मा लेफ्टी ओपनर 7 323  53.83   215.33
हेनर‍िक क्लासेन म‍िड‍िल ऑर्डर बैटर 7  320  53.33  153.11    
शुभमन ग‍िल राइटी ओपनर  5 265  53.00 151.42    
व‍िराट कोहली राइटी ओपनर  6 247 49.40 157.32 
वैभव सूर्यवंशी लेफ्टी ओपनर 6 246 41.00 236.53
ईशान किशन नंबर 3 बैटर  238 34.00 188.88
रजत पाटीदार म‍िड‍िल ऑर्डर बैटर 6 230 46.00 212.96
कूपर कोनोली नंबर 3 बैटर  6 223  55.75  163.97 
यशस्वी जायसवाल लेफ्टी ओपनर 223   55.75  152.73    
प्र‍ियांश आर्य लेफ्टी ओपनर 211   42.20  248.23

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement