सचिन की विदाई से अर्जुन तेंदुलकर के LSG डेब्यू तक… मोहम्मद शमी का खास कनेक्शन सामने आया

13 साल पहले सचिन तेंदुलकर की विदाई देखने वाले मोहम्मद शमी दोबारा एक ऐतिहासिक पल का हिस्सा बन गए हैं. शमी सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए खेले गए डेब्यू मैच के भी गवाह बने गए हैं. शमी ने जहां एक युग को खत्म होते हुए देखा, तो वहीं एक नए युग को शुरू होते हुए भी देखा.

Advertisement
मोहम्मद शमी बने तेंदुलकर युग के खास गवाह (Photo: PTI) मोहम्मद शमी बने तेंदुलकर युग के खास गवाह (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

13 साल पहले, जब सचिन तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के जरिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा था, तब भारतीय क्रिकेट में एक युग समाप्त हुआ था. सचिन ने उस फेयरवेल सीरीज का पहला मुकाबला 6 नवंबर 2013 से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला था. उस मुकाबले में मोहम्मद शमी भी प्लेइंग-11 का हिस्सा थे, जो उनका डेब्यू टेस्ट मैच था.

Advertisement

यानी मोहम्मद शमी ने सचिन तेंदुलकर आखिरी इंटरनेशनल सफर को बेहद करीब से देखा था. ईडन गार्डन्स टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज पर पारी और 51 रनों से जीत हासिल की थी. इसके बाद सचिन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला. वानखेड़े टेस्ट मैच में भी भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 126 रनों से धो दिया था.

अब एक दशक से ज्यादा समय बाद वही मोहम्मद शमी एक और खास पल के गवाह बने. मोहम्मद शमी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं. पर इस बार मैदान पर सचिन तेंदुलकर नहीं, बल्कि उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर थे, जिन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए डेब्यू किया.
यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर के लिए भावुक हुईं बहन सारा, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल के 19वें सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ₹30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था. आईपीएल 2026 से पहले उन्हें मुंबई इंडियंस से ट्रेड कर एलएसजी में लाया गया था. हालांकि मजबूत पेस अटैक की वजह से उन्हें पूरे सीजन इंतजार करना पड़ा. टीम के आखिरी लीग मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और इस मौके का अर्जुन ने फायदा भी उठाया.
यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी देख भावुक हुए पापा सचिन, शेयर किया खास पोस्ट

लखनऊ को भले ही 7 विकेट से हार मिली, लेकिन युवा तेज गेंदबाज ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन दिखाया. अर्जुन ने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया और टीम के सबसे किफायती बॉलर रहे. अर्जुन ने 15वें ओवर में शानदार यॉर्कर डालकर प्रभसिमरन सिंह को आउट कर अपना पहला विकेट भी हासिल किया. 

सचिन के विदाई वाले दौर से लेकर अर्जुन की नई शुरुआत तक, मोहम्मद शमी दोनों पीढ़ियों के इस खास सफर के गवाह बन गए हैं. शमी ने महान सचिन तेंदुलकर के साथ भी खेला और अब उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बने हुए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement