अर्जुन तेंदुलकर के लिए भावुक हुईं बहन सारा, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

24 May 2026

Photo: ITG

अर्जुन तेंदुलकर को शनिवार (23 मई) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में पहली बार मौका मिल ही गया. 

Photo: PTI

अर्जुन ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए डेब्यू पर शानदार गेंदबाजी की. पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्जुन ने चार ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.

Photo: PTI

अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार यॉर्कर पर प्रभसिमरन सिंह को आउट कर इस आईपीएल सीजन का पहला विकेट लिया. 

Photo: PTI 

हाई-स्कोरिंग मैच में दबाव के बावजूद अर्जुन ने शानदार संयम और आत्मविश्वास दिखाया. अर्जुन के इस प्रदर्शन के लिए उनकी बहन सारा तेंदुलकर बेहद खुश हुई और तारीफ भी की. 

Photo: PTI

सारा तेंदुलकर ने मैच के बाद  इंस्टाग्राम पर अपने छोटे भाई अर्जुन के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया.

Photo: PTI

सारा ने लिखा, 'तुम दुनिया की हर खुशी के हकदार हो, मेरे छोटे भाई. तुम्हारी मेहनत, दबाव को संभालने की क्षमता और लंबे इंतजार के दौरान दिखाए गए धैर्य पर मुझे बेहद गर्व है. लव यू हमेशा'.  

Photo: PTI

देखें सारा का पोस्ट . 

Photo: Screengrab

Read Next