IPL 2026: 18 करोड़ी खिलाड़ी डेब्यू मैच में हुआ चोटिल, साई सुदर्शन भी इंजरी की चपेट में

कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें आईपीएल 2026 में लगातार बढ़ी हैं. आकाश दीप और हर्षित राणा चोटिल होने के चलते पहले ही पूरे सीजन से बाहर हो गए थे. वहीं श्रीलंकाई गेंदबाज मथीशा पथिराना की भी वापसी शानदार नहीं रही.

Advertisement
इंजरी मथीशा पथिराना का पीछा नहीं छोड़ रही है. (Photo: BCCI) इंजरी मथीशा पथिराना का पीछा नहीं छोड़ रही है. (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • कोलकाता,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में पहला मैच बेहद निराशाजनक रहा. गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंकाई पेसर पथिराना सिर्फ 8 गेंद डालने के बाद मैदान से बाहर चले गए. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मथीशा पथिराना का ये डेब्यू मुकाबला था. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें IPL 2026 के लिए आयोजित मिनी ऑक्शन के दौरन 18 करोड़ रुपये की भारी कीमत में खरीदा था.

Advertisement

मथीशा पथिराना ने अपने स्पेल की शुरुआती सात गेंदें पूरी कर ली थीं. लेकिन आठवीं गेंद डालने के लिए रन-अप लेते समय वह अचानक रुक गए और अपने बाएं पिंडली (calf) में दर्द महसूस करने लगे. मैदान पर तुरंत फिजियो पहुंचे और उनका इलाज किया गया. इलाज के बाद उन्होंने एक धीमी गेंद जरूर डाली, लेकिन इसके तुरंत बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए.

यह भी पढ़ें: 10 छक्के, 4 चौके और 21 बॉल पर फिफ्टी... फिन एलन ने गुजरात टाइटन्स को धो डाला, वैभव सूर्यवंशी की कर ली बराबरी

मथीशा पथिराना आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी चोटिल हो गए थे और केवल तीन मैच खेल सके. चोट के चलते उन्होंने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कई मुकाबले मिस किए. कोलकाता नाइट राइडर्स को उम्मीद थी कि उनकी वापसी से गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा, लेकिन डेब्यू मैच में ही चोट ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दीं.

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन लगातार चोटों से जूझ रही है. आकाश दीप और हर्षित राणा पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हैं. वहीं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी फिटनेस समस्याओं से परेशान रहे हैं. अब मथीशा पथिराना की चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंता और बढ़ा दी है.

साई सुदर्शन को कहां लगी चोट?
इसी मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाजी साई सुदर्शन को भी चोट लगी. तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की एक गेंद सुदर्शन के बाईं कोहनी पर जा लगी. फिजियो मैदान पर आए और उनका उपचार किया. सुदर्शन बल्लेबाजी कर पाने में असमर्थ थे और उन्हें 23 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. हालांकि सुदर्शन कप्तान शुभमन गिल के आउट होने के बाद दोबारा क्रीज पर उतरे.

जहां कोलकाता नाइट राइडर्स को मथीशा पथिराना की चोट का झटका लगा, वहीं बल्लेबाजी में फिन एलन ने गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी. कीवी बल्लेबाज ने सिर्फ 35 गेंदों में 93 रन ठोक दिए, जिसमें 10 छक्के और 4 चौके शामिल थे. अंगकृष रघुवंशी (82* रन) और कैमरन ग्रीन (52* रन) ने भी ताबड़तोड़ पारियां खेलीं. तीनों बल्लेबाजों की विस्फोटक पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने 247/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन में इस टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »