IPL 2026: दिग्वेश राठी ने किया विवादित नोटबुक सेलिब्रेशन, लेकिन बदला दिखा अंदाज, VIDEO

दिग्वेश राठी ने एक बार फिर अपने नोटबुक सेलिब्रेशन से सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इस बार उन्होंने थोड़ा संयम दिखाया. मैच में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जिसमें शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियां निर्णायक रहीं.

Advertisement
दिग्वेश राठी को पिछले सीजन कई बार जुर्माना भरना पड़ा था (Photo: ITG) दिग्वेश राठी को पिछले सीजन कई बार जुर्माना भरना पड़ा था (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:28 PM IST

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जॉयंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी एक बार फिर अपने ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ को लेकर सुर्खियों में हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने साई सुदर्शन का विकेट लेने के बाद अपने खास अंदाज़ में जश्न मनाया, लेकिन इस बार उनका तरीका थोड़ा बदला हुआ नजर आया.

पिछले सीजन में राठी को अपने ओवर-द-टॉप सेलिब्रेशन के लिए तीन बार जुर्माना झेलना पड़ा था. पहले 25% मैच फीस, फिर 50% और तीसरी बार फिर 50% जुर्माने के साथ एक मैच का बैन भी मिला था. यही वजह है कि इस बार उनका सेलिब्रेशन थोड़ा ‘टोन-डाउन’ दिखा.

Advertisement

पहले जहां राठी बल्लेबाज़ की आंखों में आंखें डालकर काल्पनिक लाइन खींचते थे, वहीं इस बार उन्होंने विकेट लेने के बाद मैदान पर झुककर ‘साइन’ करने जैसा इशारा किया. यह बदलाव साफ दिखाता है कि उन्होंने पिछले सीजन की सज़ा से सबक लिया है.

यह विकेट तब आया जब आवेश खान ने कैच लेकर साई सुदर्शन को पवेलियन भेजा. राठी की गेंद थोड़ी शॉर्ट और लेग साइड पर थी, जिसे सुदर्शन ने स्कूप करने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे फाइन लेग पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई.

राठी को रहना होगा सतर्क

आईपीएल नियमों के मुताबिक, किसी खिलाड़ी के डिमेरिट पॉइंट्स 36 महीने तक रिकॉर्ड में रहते हैं. राठी के नाम पिछले सीजन में 5 डिमेरिट पॉइंट्स जुड़ चुके हैं. अगर ये 8 तक पहुंचते हैं तो दो मैच का बैन और 11 पॉइंट्स पर तीन मैच का बैन लग सकता है. ऐसे में उन्हें इस सीजन में खास सावधानी बरतनी होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2026: शुभमन गिल ने IPL में रचा इतिहास, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ हासिल किया ये मुकाम

मैच का हाल

इस मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. लखनऊ की टीम 20 ओवर में 164/8 का स्कोर ही बना सकी. गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4/28 के आंकड़े दर्ज किए. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत मजबूत रही. कप्तान गिल और जोस बटलर ने शानदार अर्धशतक जमाए और टीम को जीत की राह पर आगे बढ़ाया. आखिरकार गुजरात टाइटंस ने 8 गेंद शेष रहते 7 विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement