रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें सीजन का खिताब जीत लिया. 31 मई (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित खिताबी मुकाबले में आरसीबी को जीत के लिए 156 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 12 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. आरसीबी लगातार दूसरे सीजन आईपीएल चैम्पियन बनी है. पिछले साल उसने पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी.
खिताबी जीत के बाद आरसीबी के कैम्प में ऐसा जश्न देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिय. लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर आरसीबी आरसीबी अब आईपीएल इतिहास की सबसे खास टीमों में शामिल हो चुकी है. जीत के बाद खिलाड़ियों से लेकर सपोर्ट स्टाफ तक हर कोई खुशी में डूबा नजर आया.
फाइनल जीतने के बाद आरसीबी के ड्रेसिंग रूम और टीम पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. किंग कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा भी विनिंग मोमेंट्स हिस्सा बनीं. उन्होंने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ जीत की खुशी को खुलकर सेलिब्रेट किया. एक वीडियो में अनुष्का शर्मा आरसीबी के बैटिंग कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक को गले लगाती दिख रही हैं. विराट कोहली भी पास ही खड़े हैं और उनका कूल रिएक्शन देखने लायक था.
खिताबी जीत के बाद विराट कोहली अपने पुराने अंदाज में जबरदस्त फ्रीस्टाइल डांस करते नजर आए. चेहरे पर बड़ी मुस्कान, हाथों में ट्रॉफी और साथियों के बीच विराट पूरी तरह जीत के रंग में डूबे दिखाई दिए. फैन्स को उनका यह अंदाज एक दशक पुराने विराट की याद दिला रहा है, जब वह मैदान के बाहर भी अपनी एनर्जी और डांस मूव्स को लेकर काफी चर्चाओं में रहते थे.
यह भी पढ़ें: Tata Sierra कार, ऑरेंज कैप और 45 लाख रुपये... IPL में वैभव ने लूटी सारी लाइमलाइट, जीते 5 बड़े अवॉर्ड्स
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कई खास मोमेंट्स कैमरे में कैद हुए, जिन्हें फैन्स लगातार शेयर कर रहे हैं. इस जीत की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि RCB ने पिछले सीजन में 18 साल का इंतजार खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी और अब टीम ने लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक बार की विजेता नहीं, बल्कि नई आईपीएल सुपरपावर बन चुकी है.
यह भी पढ़ें: 'मैं अब दूध नहीं पीता', ऑरेंज कैप जीत वैभव ने बताया सफलता का मंत्र, बोले- हर मैच एक जैसा नहीं खेल सकते
कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने पूरे सीजन दमदार प्रदर्शन किया. वहीं विराट कोहली ने बड़े मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी कर टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई. फाइनल जीतने के बाद अहमदाबाद में आतिशबाजी, डांस, म्यूजिक और भावुक पलों ने आरसीबी के इस खिताबी सफर को और भी यादगार बना दिया.
खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही. कोहली ने 42 बॉल पर नाबाद 75 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. कोहली को उनकी इस शानदार इनिंग्स के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. कोहली अब आईपीएल के बाद जल्द एक्शन में नजर आएंगे. कोहली को इस महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क